मेरठ में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, अवैध पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद

मेरठ में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, अवैध पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद

मेरठ जनपद में दौराला थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बदमाश के कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने शनिवार को बताया कि दौराला थाना पुलिस और स्वॉट टीम शुक्रवार रात संयुक्त रूप से काली नदी पुल के पास जांच कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार से आता दिखाई दिया।

पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया, तो उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस दल पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी गोलीबारी की, जिसमें एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी।

घायल बदमाश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान मुजम्मिल (25) पुत्र शकील निवासी अहमद नगर, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक .32 बोर की अवैध पिस्टल, दो खोखा, एक कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसका चैसिस नंबर घिसा हुआ पाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।


 References: Hitnspin bonus code https://concretewiki.site/
philippabst333@gmail.com, 15 June 2026

 References: Daily free spins payid pokies https://gratisafhalen.be/author/cropstage24/
adelineirving458@gmail.com, 10 September 2026

 References: Daily free spins payid pokies free spins payid pokies australia
kimcottman263@gmail.com, 11 September 2026

 References: Payid pokies fast payout hedgedoc.rezo-rm.fr
sherleneoliveira961@gmail.com, 11 September 2026

 References: Instant payid withdrawal pokies australia gamingwiki.space
mattiekoch934@gmail.com, 12 September 2026

 References: New payid pokies 5 dollar deposit pokies payid
stoutsonia647@gmail.com, 12 September 2026

 References: Real money payid online pokies real money pokies payid
maudekrueger58@sfr.fr, 12 September 2026

 References: Pokies with payid deposit pay id pokies real money
glaspiesienna228@gmail.com, 12 September 2026

 References: Anonymous payid pokies http://x.kongminghu.com/home.php?mod=space&uid=823381
remonahairston797@live.co.uk, 13 September 2026

 References: $10 payid pokies wargame-workshop.com
kalirichter297@gmail.com, 13 September 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *