Mission Shakti की मिसाल , दुधमुंहे बच्चे को कंधे पर सुलाकर गांव गांव नारी सशक्तिकरण अभियान की अलख जगा रही ये महिला पुलिस की सिपाही

Mission Shakti की मिसाल , दुधमुंहे बच्चे को कंधे पर सुलाकर गांव गांव नारी सशक्तिकरण अभियान की अलख जगा रही ये महिला पुलिस की सिपाही

उत्तरप्रदेश 

इन दिनों प्रदेश में UP Police का मिशन शक्ति अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है । मिशन शक्ति का मतलब है शक्ति स्वरूपाओं यानि महिलाओं , बच्चियों , युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना , उनके अंदर का विश्वास जगाना , अच्छे बुरे का बोध करवाना और वो कर सकती हैं वो सब जो एक पुरुष कर सकता है ऐसा आत्मविश्वास उनके अंदर पैदा करवाना , उन्हें प्रोत्साहित करना । 

रोजाना तमाम तस्वीरें आती हैं Mission Shakti अभियान से सम्बंधित , एक तस्वीर ऐसी आज सामने आई जो अपने आप मे मिशन शक्ति अभियान की मिसाल है । तस्वीर में एक स्कूल की छोटी छोटी बच्चियों को महिला पुलिस की कुछ कांस्टेबल्स मिशन शक्ति अभियान के बारे में बता रही हैं, उन्हें जागरूक कर रही हैं। तस्वीर में एक महिला कांस्टेबल अपनी पुलिस की ड्यूटी करने के साथ साथ अपना मातृत्व धर्म भी निभारी नज़र आयी । आसान नही होता अपने छोटे से बच्चे को कंधे पर सुलाकर एक गांव से दूसरे गांव जाना , छोटी बड़ी बातें समझना , मिलना जुलना आदि आदि । 

एक शक्ति स्वरूपा ही ऐसा कर सकती है , एक नारी के अंदर ही इतना धैर्य , इतनी शक्ति , इतनी कर्त्वय परायणता , इतनी जिजीविषा हो सकती है । यही मिशन शक्ति है , यही नारायणी हैं , यही शक्ति स्वरूपा है । 

इन महिला कांस्टेबल का नाम मोहिनी चौधरी है और ये हरदोई जिले के कासिमपुर थाने से ताल्लुक रखती हैं । इनकी गोद मे इनका 18 महीने का बेटा दक्ष है और इनके पति सोनू इंडियन आर्मी में हैं , जम्मूकश्मीर में देश की सीमाओं पर तैनात हैं । हमारी टीम की तरफ से मोहिनी की कर्तव्य परायणता को बिग सैल्यूट ।

MissionShakti5 MissionShakti UP Police 

Hardoi Police MYogiAdityanath



 References: Real money payid online pokies https://rentry.co
ethantarleton756@gmail.com, 25 October 2026

 References: Payid pokies real money no deposit codimd.camba.coop
shawneemcelroy29@hotmail.co.uk, 26 October 2026

 References: Bpay pokies https://www.88m2.com/?368365
bernadettemattos224@gmail.com, 27 October 2026

 References: Real money pokies Osko pad.stuve.de
mcgeorgemark428@yahoo.com, 28 October 2026

 References: Bpay pokie apps real money fifthhelp59.werite.net
gerberrickey61@gmail.com, 29 October 2026

benitobeauchamp95@gmail.com, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *