उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्र ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर प्रहार करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने कसाइयों को सरंक्षण दिया जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाय को सम्मान दिया।
एक आधिकारिक बयान में पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की बेचैनी काफी समय से देख रही है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री यादव भूल गए हैं कि सपा सरकार के समय अपराधियों को खुला संरक्षण मिला था और अवैध बूचड़खाने धड़ल्ले से चलते थे।