झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट पर रखा गया

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट पर रखा गया

 झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रामदास सोरेन का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है, समाचार एजेंसी पीटीआई ने रविवार को एक सूत्र के हवाले से बताया। सोरेन को शनिवार को अपने आवास के शौचालय में गिरने के बाद जमशेदपुर से दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ले जाया गया था।

 घर में गिर जाने के कारण लगी सिर में गहरी चोट

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रविवार को यह जानकारी दी। रामदास सोरेन जमशेदपुर में अपने घर पर गिर गये थे और उनके सिर में गहरी चोट लगी थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता रामदास सोरेन (62) को जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी ले जाया गया था और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने आवास पर शौचालय में गिर गए थे।


रामदास सोरेन जी की हालत अब भी गंभीर 

अस्पताल में बीमार नेता को देखने के बाद अंसारी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे बड़े भाई रामदास सोरेन जी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। डॉ. सुधीर त्यागी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। उनके बेटे रॉबिन सोरेन और रूपेश सोरेन उनके साथ हैं।’’

Leave a Reply

Required fields are marked *