मथुरा में गोवंश के अवशेष मिलने पर 24 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 11 गिरफ्तार

मथुरा में गोवंश के अवशेष मिलने पर 24 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 11 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने बरसाना रोड स्थित ईदगाह के समीप गोवंश के अवशेष मिलने के बाद 24 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बरसाना रोड स्थित ईदगाह के समीप शनिवार को गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया। पुलिस ने बताया कि वहीं मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे की ‘सर्विस लेन’ पर गोवंश का जला हुआ शव मिलने से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया, “शनिवार देर शाम ईदगाह के पास गोवंश के अवशेष मिले थे। यह सूचना मिलते ही गोरक्षक दल के सदस्य और स्थानीय हिन्दू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।” पुलिस के मुताबिक, बरसाना रोड स्थित ईदगाह के समीप शनिवार को गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया। पुलिस ने बताया कि वहीं मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे की ‘सर्विस लेन’ पर गोवंश का जला हुआ शव मिलने से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया, “शनिवार देर शाम ईदगाह के पास गोवंश के अवशेष मिले थे। यह सूचना मिलते ही गोरक्षक दल के सदस्य और स्थानीय हिन्दू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।”


 g486h5
ajvazovaskijo@gomigoofficial.com, 09 June 2025

 p8tn3q
andreiutenkov@twitch.work, 10 June 2025

Leave a Reply

Required fields are marked *