Rajasthan: 15 लाख 54 हजार से अधिक नव मतदाता पहली बार मतदान करेंगे

Rajasthan:  15 लाख 54 हजार से अधिक नव मतदाता पहली बार मतदान करेंगे

देश में आसन्न आम चुनाव के लिये राजस्थान में 15 लाख 54 हजार से अधिक नव मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रदेश में कुल पांच करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।

इनमें से 2,74,75,971 पुरूष एवं 2,53,51,276 महिला तथा 1,41,229 सेवानियोजित मतदाता सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 साल के 15,54,604 नव मतदाता विधानसभा चुनाव के बाद जोड़े गए हैं, जो आगामी चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इन सूचियों में थर्ड जेंडर के 616 मतदाता पंजीकृत हैं। गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में 5 लाख 60 हजार 425 दिव्यांग मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 11 लाख 72 हजार 260 पंजीकृत थे जिनकी संख्या अब बढ़कर क्रमशः 5,72,965 तथा 12,85,960 हो गयी है।


 e3s3no
stevescan@24hinbox.com, 10 February 2024

 bg8db9
agedly@mailf5.us, 14 February 2024

Leave a Reply

Required fields are marked *