विजय शेखर शर्मा ओएनडीसी मंच पर 2025 तक एक करोड़ व्यापारी जोड़ेगी पेटीएम

 विजय शेखर शर्मा ओएनडीसी मंच पर 2025 तक एक करोड़ व्यापारी जोड़ेगी पेटीएम

डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की योजना सरकारी ई-कॉमर्स मंच ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ (ओएनडीसी) पर 2025 तक एक करोड़ व्यापारी जोड़ने की है।

टीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने कहा कि कंपनी ने ओएनडीसी मंच से करीब 1.18 करोड़ ग्राहकों को उसके उत्पाद तक पहुंच बनाते देखा है।

शर्मा ने ओएनडीसी के एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत में कहा, “पेटीएम का तंत्र छोटे व्यापारियों को लेकर बना है। हम जिस मिशन पर हैं, उसके तहत छोटे व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनने में मदद करना है। हमने इसे भुगतान द्वारा किया। जिन लोगों को हमने नया भुगतान दिया है वे सभी नए ग्राहक चाहते हैं...हमारी योजना 2025 समाप्त होने से पहले एक करोड़ व्यापारियों को ओएनडीसी पर लाने की है।”

ओएनडीसी उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की पहल है। इसका मकसद देश में ई-कॉमर्स के लिये समावेशी परिवेश तैयार करना है।


 References: Online casinos south africa longlive.com
terrihumble923@gmail.com, 10 August 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *