Odisha में राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकराने से आठ लोगों की मौत, कई घायल

Odisha में राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकराने से आठ लोगों की मौत, कई घायल

ओडिशा के क्योंझर जिले में शुक्रवार तड़के एक वाहन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना घटगांव इलाके में बालीजोडी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर उस वक्त हुई जब वाहन में सवार लोग एक मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।

अधिकारी ने बताया कि घायलों में से पांच लोगों का इलाज क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है, जबकि तीन अन्य की हालत बिगड़ने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गंजम जिले के पुदामारी गांव से कुल 20 लोग देवी त्रारिणी के दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस को संदेह है कि वाहन चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। उसने बताया कि यह घटना मंदिर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर हुआ। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


 References: Classic slots cs-tec.co.kr
demilefanu446@yahoo.com, 11 August 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *