New Delhi: एकनाथ शिंदे के बयान पर भड़गे संजय राउत, कहा- वो खुद हमास हैं, भाजपा ने उनके दिमाग़ में गंदे कीड़े डाले हैं

New Delhi: एकनाथ शिंदे के बयान पर भड़गे संजय राउत, कहा- वो खुद हमास हैं, भाजपा ने उनके दिमाग़ में गंदे कीड़े डाले हैं

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि एकनाथ शिंदे खुद हमास हैं। संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की उस टिप्पणी पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिव सेना गुट अपने स्वार्थ के लिए हमास और लश्कर-ए-तैयबा से हाथ मिलाने में सक्षम है। शिंदे पर कटाक्ष करते हुए, राउत ने कहा, वह खुद हमास हैं। ये आतंकवादी संगठन, हमास और लश्कर-ए-तैयबा, महाराष्ट्र में कोई महत्व नहीं रखते हैं। लेकिन यह भाजपा है जिसने उनके (शिंदे गुट के) दिमाग में कीड़े भर दिए हैं। 

राउत मंगलवार को मुंबई के आजाद मैदान में दशहरा रैली में दिए गए शिंदे के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। विपक्षी गठबंधन इंडिया के हिस्से के रूप में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ उद्धव ठाकरे की शिव सेना (यूबीटी) के गठबंधन का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, अपने स्वार्थ के लिए, वे हमास और लश्कर-ए-तैयबा के साथ हाथ मिलाएंगे। राउत ने बताया कि शिंदे का भाषण हर साल शिवसेना द्वारा आयोजित दशहरा रैलियों के विपरीत, भाजपा के बारे में था। उन्होंने कहा कि मैं बहुत कुछ कह सकता हूं, लेकिन हमारे पास बालासाहेब ठाकरे जी के मूल्य हैं। बाला साहेब ठाकरे देश और जनता की बात करते थे। लेकिन उनका (शिंदे का) पूरा भाषण भाजपा को मजबूत करने, मोदी जी को मजबूत करने, जेपी नड्डा जी को मजबूत करने के बारे में था। 

संजय राउत ने कहा कि जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां पर आप उस राज्य में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। क्षेत्रवाद-जातिवाद को बढ़ावा मिल रहा है तो इसका ज़िम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि जिस शिवसेना ने आपको (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे) जन्म दिया और आपको मुख्यमंत्री बनने तक पहुंचाया उसे आप हमास कहते हैं, भाजपा ने आपके दिमाग़ में कितने गंदे कीड़े डाले हैं इससे पता चलता है। उन्होंने कहा कि कल दशहरा था, एक शुभ दिन। हमें शुभ चीजों के बारे में बात करनी चाहिए। लेकिन आप इन चीजों के बारे में बात कर रहे हैं। वह (शिंदे) महाराष्ट्र का हमास, अलकायदा है।

Leave a Reply

Required fields are marked *