National Awards लेने पहुंची Alia Bhatt, Gangubai Kathiawadi के लिए मिला है बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड

National Awards लेने पहुंची Alia Bhatt, Gangubai Kathiawadi के लिए मिला है बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट सुबह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, आज का दिन अभिनेत्री के बेहद ही खास है। आज उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। अभिनेत्री को ये पुरस्कार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में बेहतरीन अभिनय करने के लिए दिया गया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। वीडियो में, आलिया को स्टेज पर चढ़कर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार लेते हुए देखा जा सकता है। बता दें, समारोह से अभिनेत्री का लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए आलिया भट्ट ने बड़े ही खास ऑउटफिट का चुनाव किया। अभिनेत्री अपनी शादी की साड़ी पहनकर समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थी। चोकर नेकलेस और स्टड ईयररिंग के साथ अभिनेत्री ने अपने इस लुक को कम्पलीट किया था। इस ऑउटफिट में आलिया काफी खूबसूरत लग रही थी। अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अभिनेत्री ने बालों में सफ़ेद गुलाब लगाए हुए थे। आलिया का ये लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। लोग जमकर अभिनेत्री के इस खूबसूरत लुक की तारीफ कर रहे हैं।

आलिया भट्ट को सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यहाँ से उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आने के लिए उड़ान भरी थी। अभिनेता रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट के साथ इस समारोह में शामिल हुए हैं। आलिया के अलावा अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता करण जौहर समेत कई सितारे राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल हुए।


 References: Cool gaming names https://cleveran.com/profile/natehildreth69
collitsanderson320@sfr.fr, 05 August 2026

 References: Single deck blackjack clients1.google.gm
zenaidabarwell257@hotmail.co.uk, 05 August 2026

 References: Roulette francese http://images.google.iq
brigettebilodeau77@gmail.com, 06 August 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *