Haridwar: पंजाब के दो युवक गंगा नदी में डूबे, गोताखोरों की टीम खोजबीन में लगी

Haridwar: पंजाब के दो युवक गंगा नदी में डूबे, गोताखोरों की टीम खोजबीन में लगी

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भारत माता मन्दिर के पास गंगा नदी में पंजाब के दो युवक डूब गए। पुलिस ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम उनकी तलाश में अभियान चला रही है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला है।

दोनों युवक पंजाब से हरिद्वार घूमने आये थे एवं गंगा में स्नान करने के दौरान वे उसमें डूब गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर गहन तलाशी की और गोताखोरों की टीम भी उनकी खोजबीन में लगी है।

गंगा में डूबने वाले व्यक्तियों की पहचान मोहाली के जीरकपुर के रहने वाले 29 वर्षीय साहिल ओबराय तथा पंजाब के इको ग्रीन डेरावसी के रहने वाले जतिन ओबराय के रूप में हुई है।


 References: Betting apps with Osko md.coredump.ch
bevweld14@gmail.com, 16 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *