New Delhi: परिणीति-राघव की शादी में क्यों नहीं आईं बहन प्रियंका? मां ने कर दिया खुलासा

New Delhi: परिणीति-राघव की शादी में क्यों नहीं आईं बहन प्रियंका? मां ने कर दिया खुलासा

फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा एक दूजे के हो गए हैं. बीते रोज़ राजस्थान के उदयपुर में दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए. इस शादी में कई रिश्तेदार, फिल्मी सितारे और राजनेता शामिल हुए. पर सभी को प्रियंका चोपड़ा का इंतज़ार था. पर वो शादी में शामिल नहीं हुईं. अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया है कि प्रियंका परिणीति की शादी में क्यों नहीं आईं.

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु वापस लौट रही थीं. तभी एयरपोर्ट पर पैपराज़ी ने उनसे प्रियंका के शादी में नहीं शामिल होने को लेकर सवाल किया. इस पर मधु चोपड़ा ने कहा, “वो काम कर रही है वहां पर.” इसके अलावा उन्होंने बताया की शादी बहुत अच्छी रही.

मधु चोपड़ा ने इस दौरान कहा कि शादी में गिफ्ट नहीं लिए गए. उन्होंने कहा कि कोई लेना देना नहीं हुआ. बस आशीर्वाद ही काफी है. जब उनसे पूछा गया कि शादी में दुल्हन परिणीति कैसी लग रही थीं तो उन्होंने जवाब दिया कि परिणीति वैसे ही खूबसूरत है और अच्छी लग रही थी.

परिणीति ने शेयर की तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी बेहद धूमधाम से हुई. शादी के वेन्यू पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए थे. सैकड़ों सुरक्षाकर्मी वेन्यू के आस पास थे. बोट से बारात लेकर राघव परिणीति के पास पहुंचे और फिर शादी की रस्में हुईं. फैंस कल से ही शादी की तस्वीरों का इंतज़ार कर रहे थे. हालांकि आज सुबह सवेरे ही परिणीति और राघव ने अपनी शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी.

प्रियंका ने दी बधाई

प्रियंका चोपड़ा शादी में तो नहीं पहुंचीं पर उन्होंने पहली तस्वीर आने पर इंस्टाग्राम पर बहन को कमेंट के ज़रिए दुआएं दीं. उन्होंने कहा कि हमेशा मेरी दुआएं तुम्हारे साथ हैं. इसके अलावा प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो बेटी मालती के साथ स्वीमिंग पूल में मस्ती करती नज़र आ रही हैं.


 References: Trusted payid pokies australia pad.batsense.net
quincysteere852@gmail.com, 26 October 2026

 References: Online casinos accepting wire transfer australia online pokies wire transfer
quentinomahony9@gmail.com, 28 October 2026

 References: Bpay welcome bonus pokies https://jszst.com.cn/home.php?mod=space&uid=7366466
proeschelgale18@gmail.com, 29 October 2026

 References: Play pokies with payid youtube.com
leandrogarris776@gmail.com, 30 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *