Tamil Nadu: स्टालिन पर बरसे राजनाथ, भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर बोले- वह लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे

Tamil Nadu: स्टालिन पर बरसे राजनाथ, भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर बोले-  वह लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। चेन्नई में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने स्टालिन पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। दरअसल, एमके स्टालिन हाल के दिनों में केंद्र के मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भ्रष्टाचार के मामले में जांच एजेंसियों ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु में भाजपा उपाध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया गया है जिसको लेकर राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधा। 

राजनाथ का स्टालिन पर निशाना

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज सीएम स्टालिन भ्रष्टाचार मामले में मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। लेकिन जब सेंथिल बालाजी एआईएडीएमके में थे, एमके स्टालिन ने उन्हें भ्रष्ट कहा और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। चरित्र का यह दोहरापन अस्वीकार्य है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि जिस तरह से सीएम स्टालिन ने एक ट्वीट को लेकर भाजपा नेता एसजी सूर्या को गिरफ्तार करने का आदेश दिया, वह पूरी तरह से संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है। ऐसा करके वह लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे हैं। 

बीजेपी का AIADMK के साथ गठबंधन 

रूसी तानाशाह स्टालिन के नाम पर नाम रखना और उस नाम को बहुत गंभीरता से लेते हुए उसी तरह के काम करके वे लोकतंत्र की भावना को खतरे में डाल रहे हैं। इस तमिलनाडु में लोकतंत्र बचे और पनपे भी, इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को सकारात्मक भूमिका निभानी होगी। तमिलनाडु में बीजेपी का AIADMK के साथ गठबंधन है। पिछले कई सालों में यह गठबंधन बना है। हम अपने गठबंधन सहयोगियों को महत्व देते हैं क्योंकि एनडीए हमारी मजबूरी नहीं बल्कि प्रतिबद्धता है। हम बीजेपी के लोग यही नहीं भूल सकते कि जब अटलजी की सरकार पहली बार बनी थी तो उनका समर्थन इसी तमिलनाडु की बेटी, पुरूतची थलवी, जया अम्मा ने दिया था। 

मोदी ने रचा इतिहास

राजनाथ ने कहा कि पीएम मोदी देश के पहले पीएम बन गए हैं, जो अमेरिकी संसद को दो बार संबोधित करेंगे। साथ ही वह यूएन में योग भी करेंगे। कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आईएनएस विक्रांत पर योग करूंगा जो आत्मनिर्भर भारत की मिसाल है। उन्होंने कहा कि जब 2015 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदीजी श्रीलंका Visit पर गए तो उन्होंने जाफना एरिया का भी दौरा किया और ऐसा करने वाले वे भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। करीब 27000 Tamil Brothers & Sisters को घर दिए जो वहां के सिविल वार के चलते बेघर हो गए थे।

Leave a Reply

Required fields are marked *