UP: सहारनपुर में 18 घंटे से इंटरनेट बंद, 14 हिरासत में और 10 पर FIR

UP: सहारनपुर में 18 घंटे से इंटरनेट बंद, 14 हिरासत में और 10 पर FIR

सहारनपुर में गुर्जर समाज की ओर से गौरव यात्रा निकालने का लेकर हुए तनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है। यात्रा स्थल पर एहतियात के तौर पुलिस बल तैनात की गई है। प्रशासन ने सोमवार की शाम 4 बजे जिले में इंटरनेट बंद कर दिया था। वहीं रात के 10 बजे के करीब ब्रॉडबैंड को भी बंद कर दिया था। जो कि मंगलवार को भी अभी चालू नहीं हो सका है। यह सब दूसरे पक्ष के मूवमेंट को रोकने को लेकर किया गया है। गौरव यात्रा में मुस्लिम गुर्जर और मुस्लिम राजपूत भी सामने आए है।

सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार को लेकर गुर्जर समाज ने 29 मई को गौरव यात्रा निकाली थी। यह तब हुआ जब प्रशासन ने गौरव यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी थी। साथ ही धारा 144 भी लगाई थी। इसके बाद भी गुर्जर समाज की भीड़ ने प्रशासन के आदेशों को दरकिनार कर सड़कों पर उतर गए थे। अलग-अलग गांवों से होकर यात्रा निकालने पहुंचे। गौरव यात्रा में गुर्जर समाज के कई बड़े नेता भी शामिल हुए थे। इसमें पूर्व विधायक मनोज चौधरी और भाजपा सांसद के बेटे के नाम की भी चर्चा है।

गौरव यात्रा निकालने वालों की पुलिस कर रही पहचान

गुर्जर समाज ने जिस प्रकार से बलपूर्वक गौरव यात्रा निकाली थी। जिले में पांच जगहों से अलग-अलग लोगों की अध्यक्षता में गौरव यात्रा निकाली गई। प्रशासन और पुलिस ने सभी की वीडियोग्राफी कराई है। वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। इसके बाद उन पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि गौरव यात्रा शांतिपूर्वक और गुर्जर समाज के नारों के साथ निकाली गई।

राजपूत समाज भी कुछ घंटे बाद सड़कों पर उतरा

राजपूत समाज भी कुछ घंटे बाद ही सड़कों पर उतर गया। घंटाघर, कलेक्ट्रेट और हकीकत नगर पर मानव श्रृंखला बनाकर सड़कों को जाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। जिला राजपूत सभा के महामंत्री धर्मवीर सिंह पुंडीर ने कहा,  गुर्जर समाज ने बिना परमिशन के यात्रा निकाली है। हम लोगों ने विरोध पत्र जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इस पर SSP डॉ.विपिन ताडा ने 10 दिन का समय मांगा है। अगर दिन में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो राजपूत समाज भव्य रैली निकालेगा।​​​​​​

सम्राट मिहिर भोज के वंश को लेकर विवाद

दरअसल, सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार के वंश को लेकर गुर्जर समाज और राजपूत समाज में कई दिनों से टकराव की स्थिति चल रही थी। गुर्जर समाज सम्राट मिहिर भोज को अपना और राजपूत समाज के लोग अपना होने का दावा कर रहे हैं। जिसको लेकर गुर्जर समाज ने पूर्व में 29 मई को गौरव यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया था। लेकिन राजपूत समाज ऐसी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने को प्रशासन से अपील कर रहा था।

नई परंपरा रोकने को प्रशासन ने लगाई थी ताकत

यह पहला मौका है, सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार को लेकर गुर्जर समाज गौरव यात्रा निकालने की नई परंपरा शुरू करने जा रहा था। राजपूत समाज ऐसी नयी परंपरा को रोकने के लिए पूरा जोर लगा रहा था। प्रशासन ने गौरव यात्रा को रोकने का पूरा प्रयास किया। लेकिन गुर्जर समाज के लोगों ने प्रशासन की एक न सुनी और सड़कों पर उतरकर करीब 10 किलोमीटर की यात्रा निकाल दी। ऐसे में दूसरे पक्ष में विरोध के स्वर फूट रहे हैं।

सपा विधायक से हुई थी झड़प

29 मई को गुर्जर समाज की गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए सपा विधायक अतुल प्रधान सहारनपुर आ रहे थे। उन्हें पुलिस ने बागपत में रोक लिया। विधायक को रोकने पर पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। विधायक के कपड़े तक फट गए थे। पुलिस ने विधायक को हिरासत में लेकर मेरठ में भेज दिया था। इस दौरान विधायक ने कहा था, हम सब को गोली मार दो, इतनी तानाशाही ठीक नहीं।

14 हिरासत में और 10 पर FIR

गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए दूसरे जिले से भी गुर्जर समाज के लोग एक दिन पहले ही सहारनपुर में इकट्‌ठा होना शुरू हो गए थे। पुलिस के खुफिया विभाग को इसकी सूचना भी लग गई थी। पुलिस ने गौरव यात्रा से एक दिन पहले ही कुछ युवकों को उठा लिया था। अभी तक 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 10 लोगों पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। अभी वीडियो के माध्यम से लोगों की पहचान की जा रही है।

डीएम बोले- अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी

डीएम सहारनपुर दिनेश चंद्र का कहना है, गुर्जर समाज की गौरव यात्रा को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी। जातिगत आधार पर कोई भी यात्रा नहीं निकलनी चाहिए। इसका कई लोगों ने समर्थन किया। इसके अलावा दूसरे समाज ने आपत्ति जताते हुए ज्ञापन दिया है।

मामला बेहद संवेदनशील है। लेकिन परमिशन नहीं होने के बाद भी यात्रा निकाली गई है। जो कि कानून के खिलाफ है। इस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अफवाह फैलाने की बात सामने आने पर अगले आदेशों तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। समीक्षा के बाद आगे के फैसला लिया जाएगा।


 zflity
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *