Elaction 2024: केशव का भाजयुमो को मंत्र- जैसे निकाय में सभी सीटें जिताया, वैसे 80 सीटों पर कमल खिलाना है

Elaction 2024: केशव का भाजयुमो को मंत्र- जैसे निकाय में सभी सीटें जिताया, वैसे 80 सीटों पर कमल खिलाना है

लखनऊ में आज भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बैठक 5 सत्र में होनी है। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। भाजपा का भविष्य भाजयुमो है। आज भाजपा के हर दायित्यों को ये पूरा कर रहा है। उत्साह जरूर है। मुझे यह भी पता है कि जैसे नगर निगम की 17 सीटों पर जीत दर्ज की है, वैसे ही लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों में कमल खिलाने का काम आप सभी करेंगे। 2024 का चुनाव करो या मरो का चुनाव है।

2047 में विश्व के सामने सबसे विकसित भारत बनाना लक्ष्य

केशव ने कहा, आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 का लक्ष्य मोदी ने बनाया है। उसे पूरा करने के लिए 24 का चुनाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। 2024 में केवल कमल खिलाने का सवाल नहीं है] जबकि 2047 में विश्व के सामने सबसे विकसित भारत बनाने का सवाल है। हमें लोगों को बूथ तक भाजपा के लिए ले जाने का काम करना है।

केशव ने कहा, रूस और यूक्रेन के बीच में जंग चल रही थी, लेकिन भारत का एक-एक नागरिक भारत का झंडा लेकर वहां से निकल कर आ गया। उसका श्रेय सिर्फ PM मोदी को ही जाता है। भारत का आत्म निर्माण हो चुका है, क्योंकि आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का श्रेय भी PM मोदी को ही जाता है।

लोकसभा में सीटें बढ़ेंगी तो विधानसभा में भी बढ़ेंगी

केशव ने कहा, देश की संसद का उद्घाटन हुआ। उसमें सांसदों के बैठने की सीट बढ़ाई गई है। जब लोकसभा में सीटें बढ़ेंगी तो विधानसभा में भी सीटें बढ़ेंगी। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी कार्यकर्ता के रूप में आप सभी को काम करना है।

कांग्रेस की नीतियां बहुसंख्यक को अपमान करने वाली: भूपेंद्र

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा, कांग्रेस की नीतियां बहुसंख्यक का अपमान करने, लज्जित करने वाली रही हैं। बहुसंख्यक समाज के लोगों ने विचार किया कि कोई उनकी बात करने वाला हो। जनसंघ के रूप में 1951 में दिल्ली में ऐसा दल आया। 1952 के चुनाव में 3 लोग निर्वाचित होकर संसद पहुंचे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को विपक्ष का नेता माना गया। जनसंघ की तरफ से पाकिस्तान के साथ कमजोर वाली नीति का विरोध किया गया। जो कहते देश की आजादी में जनसंघ के योगदान नहीं तो बता दें कि हमारे पहले ही अध्यक्ष का निधन देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए ही हुआ।

बैठक को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद तेजस्वी सूर्या, यूपी के दोनों डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। समापन सत्र में CM योगी आदित्यनाथ सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव में मोर्चे की भूमिका को लेकर चर्चा

आज से भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान शुरू हो रहा है। इसके साथ ही आज युवा मोर्चा की यह बैठक काफी अहम है। इसमें लोकसभा चुनाव में मोर्चे की भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है। दो और तीन जून को जिला कार्यसमिति की बैठक और उसके बाद 4 और 5 जून को मंडल कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकालेंगे बाइक रैली

लोकसभा चुनाव के लिए अब भाजपा युवाओं को जुटाने में लगी है। मोर्चा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 10 से 20 जून तक लगातार बाइक रैली निकालेगा। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के 50 युवा कार्यकर्ता इस बाइक रैली को निकाल कर माहौल बनाने का काम करेंगे।


 od9b52
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *