UP: अलीगढ़ में 12वीं के छात्र की हत्या:स्कूल के बाहर बदमाशों ने दौड़ाकर सीने में गोली मारी

UP: अलीगढ़ में 12वीं के छात्र की हत्या:स्कूल के बाहर बदमाशों ने दौड़ाकर सीने में गोली मारी

अलीगढ़ में शुक्रवार को दो बदमाशों ने 12वीं के एक छात्र को गोली मार दी। आरोपियों ने स्कूल के बाहर ही छात्र पर हमला किया। सीने में गोली लगने से छात्र की तुरंत मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य छात्रों ने दोनों आरोपी युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया और पीट-पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सीने में तमंचा सटाकर बदमाशों ने मारी गोली

टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर का रहने वाला प्रिंस जट्‌टारी स्थित RPS ग्लोबल स्कूल में पढ़ता था। वह 12वीं का छात्र था। शुक्रवार को पढ़ने के लिए गया। इसी दौरान एक आरोपी कुनाल अपने दूसरे साथी के साथ वहां आ गया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद छात्र प्रिंस को अनहोनी की आशंका हुई तो वह भागने लगा। इतने में आरोपियों ने दौड़ा प्रिंस के सीने में गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के छात्र दौड़े। आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ लिया। पिटाई के बाद आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी कौन हैं? हत्या की वजह क्या है? ये कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

छात्रों ने लगाया जाम, मौके पर पहुंचे एसएसपी सीने में गोली लगने के बाद छात्र प्रिंस को नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद छात्रों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

साथी की मौत के कारण छात्रों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाना शुरू किया और आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। काफी देर की मशक्कत के बाद छात्र माने और उन्होंने जाम हटाया।

SSP कलानिधि नैथानी ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


 fi7xh5
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *