New Delhi: भाजपा का प्रहार, कांग्रेस पार्टी की परिभाषा 85% कमीशन और 100% हिंदू विरोधी है

New Delhi: भाजपा का प्रहार, कांग्रेस पार्टी की परिभाषा 85% कमीशन और 100% हिंदू विरोधी है

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर भाजपा हमलावर है। इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परिभाषा 85% कमीशन और 100% हिंदू विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए जय श्री राम साम्प्रदायिक राजनीति है। जय बजरंगबली बोलने वालों को अब जेल में डाला जाएगा। भाजपा ने दावा किया कि यह कांग्रेस द्वारा पीएफआई को बचाने का एक प्रयास है। पात्रा ने साफ तौर पर कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने सोनिया गांधी के निर्देश पर हलफनामा देकर कहा था कि भगवान राम का अस्तित्व नहीं है। वह सिर्फ एक कल्पना है। इसलिए, रामायण पर उनका कोई महत्व नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बजरंगबली के अपमान में कांग्रेस पार्टी जिस तरह से उतरी है, इसे सबने देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह नई बात नहीं है। जय श्रीराम कहना, यह कांग्रेस पार्टी को ‘कम्युनल पॉलिटिक्स लगता है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली का अपमान करके PFI को किस तरह बचाया जाए, इसकी ही चेष्टा कांग्रेस पार्टी करती है। तुष्टिकरण की राजनीति की ये पराकाष्ठा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप राहुल गांधी से क्या उम्मीद करते हैं जिन्हें लगता है कि जो लोग मंदिर जाते हैं वही महिलाओं पर हमला करते हैं और महिलाओं के खिलाफ हैं? आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कर्नाटक के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने पर बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करने का वादा किया है। 

इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य देखिए, मैं आज जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिन्ना भी ज़िंदा होते तो ऐसा घोषणा पत्र जारी नहीं करते। अपने बयान में सरमा ने कहा कि गृह मंत्री ने PFI को बैन किया तो कांग्रेस बोल रही है कि वे बजरंग दल को बैन करेंगे, मुस्लिम आरक्षण को फिर से शुरु करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणापत्र जारी किया है वह पूरा मुसलमान घोषणा पत्र है।


 71ptf3
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *