New Delhi: झपटमारी की घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपनाया अनोखा तरीका, ऐसे था अंजाम

New Delhi: झपटमारी की घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपनाया अनोखा तरीका, ऐसे था अंजाम

आमतौर पर हर व्यक्ति रोज सुबह ऑफिस जाने के लिए तैयार होकर निकलता है। ये हर घर के लिए रोजमर्रा के काम में शुमार है। मगर अगर कोई व्यक्ति ऑफिस जाने के लिए तैयार होकर निकले मगर ऑफिस ना जाकर अपराधियों का काम करना शुरू कर दे तो ये काफी हैरान करने वाला होगा।

ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया है जहां रणजीत सिंह नाम का एक व्यक्ति रोज सुबह ऑफिस जाने के बहाने से घर से तैयार होकर बाइक पर निकलता है। मगर वो और लोगों की तरह ऑफिस नहीं जाता बल्कि उसका काम सड़क पर चलने वालों से गले से चेन खिंचने का होता है।

आमतौर पर सुबह वॉक पर निकले लोग और कॉलेज जाने वाली लड़कियां ही रणजीत का शिकार होती है। पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने 40 वर्षीय रणजीत को पिछले सप्ताह ही दबोचा है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी पुलिस उसे कई मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। 

पुलिस ने कहा कि आमतौर पर झपटमारी दो लोग करते हैं, लेकिन वर्षों से सिंह उर्फ बिल्ला झपटमारी करने में भी काफी प्रोफेशनल बन गया है। उसने लगभग 200 झपटमारी को अंजाम देने का दावा किया। वह दाएं हाथ से बाइक को नियंत्रित करते हुए बाएं हाथ से चेन छीन लेता था। पुलिस ने कहा कि वह कम से कम 40 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। 

पुलिस ने बताया कि रणजीत सिंह आमतौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए अपनी पगड़ी उतार देता था। पगड़ी की जगह वो हेलमेट पहनता था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अक्षत कौशल ने कहा, उन्होंने हेलमेट पहने हुए एक कंधे पर थैला रखा था जिसमें उन्होंने अपनी पगड़ी रखी थी।

पुलिस के मुताबिक सिंह को पहले 36 से अधिक में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 13 डकैती और सात स्नेचिंग, मामले शामिल हैं। इस बार उसके पास से चोरी की बाइक के साथ नौ सोने की चेन बरामद की गई, जिसे उसने अपराध में इस्तेमाल किया था। पुलिस के मुताबिक हाल ही में जनकपुरी और विकासपुरी से झपटमारी की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अक्षत कौशल ने कहा कि आरोपी सुबह कॉलेज जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाया, कई बार मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर निकलने वाले पुरुषों को भी निशाना बनाया। चूंकि वह पश्चिमी दिल्ली की सड़कों को अच्छी तरह से जानता था, इसलिए उसने इस जिले के इलाकों को निशाना बनाया। वह हाई-एंड बाइक चुराता था और सड़क के किनारे अपना स्कूटर पार्क करने के बाद उनका इस्तेमाल करता था। 

पिछले शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिंह रघुबीर नगर में नाला रोड के पास आएगा। जाल बिछाया गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वह जिस मोटरसाइकिल पर सवार था वह राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। उसके पास से मिली नौ सोने की चेन तिलक नगर, हरि नगर और जनकपुरी से छीनी गई थी। सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 2020 में स्नैचिंग के प्रयास में रंगे हाथों पकड़ा गया था। वह कोविड-19 के दौरान तिहाड़ जेल से जमानत पर छूटा था और अपने पैतृक स्थान अलवर लौट आया था। उसकी पत्नी निहाल विहार में एक एनजीओ में काम करती है। 


 6dlff8
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *