New Delhi: पंजाब और दिल्ली पुलिस ने मोहाली में भगोड़े अमृतपाल की मदद करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया

New Delhi: पंजाब और दिल्ली पुलिस ने मोहाली में भगोड़े अमृतपाल की मदद करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब के मुखिया अमृतपाल सिंह के दो और करीबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के मोहाली के सेक्टर 89 से 2 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों में एक महिला भी है। बताया जाता है कि पुलिस ने जिन दो लोगों को हिरासत में लिया है उन पर अमृतपाल को भगाने में मदद करने का आरोप है। दोनों ने उसे संसाधन उपलब्ध कराए थे। पकड़े गए दो लोगों में से एक का नाम गुरजंट सिंह और महिला का नाम निशा रानी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरजंट सिंह अमृतपाल सिंह का काफी करीबी है।

इससे पहले बीते दिनों कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के एक करीबी सहयोगी को यहां  ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में अमृतपाल सिंह को पनाह देने और अन्य सहायता प्रदान करने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जोगा सिंह को रविवार को एक अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कहा था कि लुधियाना निवासी और पीलीभीत में एक डेरा के प्रभारी जोगा सिंह को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से गिरफ्तार किया गया था, जब वह हरियाणा से पंजाब आया था। जोगा को अमृतसर पुलिस (ग्रामीण) और होशियारपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा था कि जोगा अमृतपाल के सीधे संपर्क में था। 


 id0sae
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *