New Delhi: अयोध्या में हम बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र भवन बना रहे हैं, शिंदे बोले- योगी ने जगह के लिए तुरंत भर दी हामी

New Delhi: अयोध्या में हम बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र भवन बना रहे हैं, शिंदे बोले- योगी ने जगह के लिए तुरंत भर दी हामी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारी टीम किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कर रही है। किसानों का जो मुआवज़ा बनता है वह दिया जाएगा। अयोध्या हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि आस्था का विषय है। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाराष्ट्र भवन निर्माण के लिए जगह की मांग की उन्होंने तुरंत हां कर दी। वहां हम बाला साहेब ठाकरे महाराष्ट्र भवन बना रहे हैं। 

अयोध्या में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भगवान श्री रामचंद्र की जन्मस्थली अयोध्या नगरी में महाराष्ट्र भवन निर्माण की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उत्तर प्रदेश राज्य के दो दिवसीय दौरे पर गए थे और उन्होंने अयोध्या में भगवान रामचंद्र की जन्मभूमि का दौरा किया। इसके बाद आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने घोषणा की कि वह अयोध्या में महाराष्ट्र भवन का निर्माण करेंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए वे स्वयं प्रयास कर रहे हैं. अयोध्या का वातावरण भक्तिमय है और श्री राम मंदिर के गर्भगृह का वातावरण दिव्य ऊर्जा की अनुभूति कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर का निर्माण जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भगवान रामचंद्र की जन्मस्थली का दौरा किया। इसके बाद वे जैन मंदिर गए और भगवान महावीर के दर्शन के बाद अन्य वरिष्ठ संतों और महंतों से मिले। इसी तरह, उन्होंने मंदिर के निर्माण का पर्यवेक्षण किया।


 171f5t
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *