Ballia: 22 किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया

Ballia: 22 किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश में बलिया जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार की सीमा से सटे जनेश्वर मिश्र सेतु पर एक बोलेरो कार से बिहार ले जाया जा रहा 22 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर चौराहे पर आरोपियों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर जनेश्वर मिश्र सेतु पर बिहार जा रही एक बोलेरो को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तिवारी के मुताबिक, पुलिस ने वाहन से बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो तस्करों-कमल किशोर पासवान और दुशन कुमार कमकर को 22 किलो 740 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


 3yyda8
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *