UP के 29 शहरों में बारिश का अलर्ट, 4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

UP के 29 शहरों में बारिश का अलर्ट, 4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में पिछले 6 दिनों से अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही है। अभी इससे राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आने वाले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

वहीं, बीते 24 घंटे में यूपी में 7.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा। मंगलवार को वाराणसी में बारिश और तेज हवाओं के चलते 8-10 टेंट सिटी के कॉटेज गिर गए। हादसे में 2 लोग घायल हो गए। लखनऊ में दोपहर करीब 2 बजे काले बादल छाने के बाद दिन में अंधेरा छा गया। थोड़ी ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17°C दर्ज किया गया। शहर में 10.30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मंगलवार को सबसे ज्यादा 63 मिमी बारिश बरेली में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बिजनौर में 49 मिमी और बागपत में 32 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। 29°C के साथ झांसी और बाराबंकी सबसे ज्यादा गर्म शहर रहे।

मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद में अलर्ट

मौसम विभाग ने मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर यूपी के कई जिलों में मार्च के महीने के दूसरे सप्ताह के बाद दिखाई पड़ा। 18 मार्च से पूरे प्रदेशभर में अब तक 15.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

वाराणसी में देर रात गिरे ओले

वाराणसी में मंगलवार रात 9 बजे तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। शाम को अयोध्या और दोपहर में लखनऊ में तेज बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं चली और आसमान में कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया। लखनऊ के इटौंजा इलाके में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। वहीं, बाराबंकी में 30 मिनट तक लगातार ओले गिरे।

मैनपुरी और बरेली सबसे ठंडे शहर

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश में मैनपुरी का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में अन्य शहरों के मुकाबले सबसे कम रहा। इसके बाद बरेली का तापमान सबसे ठंडा रहा, यहां 13.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

बरेली में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक बरेली में 63 मिमी. बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रही। वहीं मंगलवार को मुरादाबाद में 43, कुशीनगर में 18, बुलंदशहर में 25.5, बागपत में 32 मिमी. रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में भी बारिश हुई।

फसलों को भारी नुकसान

पक रही फसलों पर बूंदें कहर बनकर बरस रही हैं। बारिश से आम, धनिया बुरी तरह बर्बाद हो गई है। जिन खेतों पर किसानों ने सिंचाई कर ली थी, उनमें लगी फसलें तेज हवा और हल्की बारिश में खेतों पर गिर गईं। बीच में धूप खिलते ही लाही की बालियां फटने लगीं हैं। टमाटर की फसल भी खेतों में ही पस्त हो गई। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि और बरसात से काफी नुकसान हुआ है।

फसल को हुए नुकसान का आंकलन

18 मार्च से उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश की वजह से फसल को भारी नुकसान हुआ है। यूपी सरकार की तरफ से नुकसान का आकलन करने के लिए जिले की टीमों को लगाया गया है। फसलों के नुकसान की रिपोर्ट बुधवार शाम तक तैयार होनी है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर तापमान गिरावट

आगरा 16.9 °C 06°C

बरेली 13.3 °C 10°C

गोरखपुर 16.8 °C 06°C

झांसी 15.5°C 05°C

कानपुर 17.2°C 02°C

लखनऊ 17.0°C 10°C

मेरठ

15.0°C

08°C

प्रयागराज 18.2°C 05°C

वाराणसी 18.0°C 0.6°C

अयोध्या में सुबह से धूप निकली हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रद्वालु मंदिरों में दर्शन पूजन कर सरयू नदी के किनारे आनंद ले रहे है।

मेरठ में सुबह से हल्की धूप निकली है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

वाराणसी में बारिश से टेंट सिटी गिरी, 2 घायल

वाराणसी में मंगलवार देर रात बारिश के बाद आज धूप खिली है। रात 11 बजे तक 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज सुबह का तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारिश की वजह से टेंट सिटी 8-10 कॉटेज गिर गए। हादसे में लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, देर शाम बारिश के बाद सड़क पर करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 45 साल का युवक और 65 साल की महिला शामिल है।


 t4cfxv
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *