71वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स का शुभारंभ, CM योगी बोले- पुलिस विभाग में 500 खिलाड़ियों की होगी भर्ती

71वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स का शुभारंभ, CM योगी बोले- पुलिस विभाग में 500 खिलाड़ियों की होगी भर्ती

लखनऊ में मंगलवार को 35वीं वाहिनी PAC में 71वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलीट क्लस्टर की शुरुआत हुई। सीएम योगी ने कार्यक्रम में कहा कि कोई भी प्रतियोगिता हमें सम- विषम परिस्थतियों मे आगे बढ़ने का रास्ता दिखाता है। सरकार खेल प्रतियोगिताओं को लगातार प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। खेल से रचनात्मकता पैदा होती है।

500 खिलाड़ियों की पुलिस विभाग में होगी भर्ती

हर गांव में खेल का मैदान,ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम के निर्माण करवाया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा मे भी अवसर दिए जा रहे है। बहुत जल्द ही 500 खिलाड़ियों की भर्ती पुलिस विभाग में होगी।

महिला-पुरुष मंगल दल बनाए गए

उन्होंने ने कहा कि पिछले 20-22 सालों में मैंने सशस्त्र सीमा बल का काम भारत,नेपाल,भूटान सीमा पर देखा है। नेपाल से 560 किलोमीटर सीमा पर SSB और यूपी पुलिस समन्वय में काम करती है। शरीर मध्यम,धर्म साधन में हम विश्वास करते हैं।

स्वस्थ शरीर से ही हम सब कुछ कर सकते हैं। बीते कुछ समय में देश में खेल संस्कृति को बढ़ते देखा है। ओलंपिक में मेडल बढ़े हैं। सरकार ने खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। एक- एक संसदीय क्षेत्र में दो से ढाई हजार खिलाड़ी जुट रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायतों में महिला-पुरुष मंगल दल बनाए हैं।

25 मार्च तक होगी प्रतियोगिता

बता दें कि यह प्रतियोगिता 21 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में राज्य पुलिस बल, केंद्र शासित प्रदेशों की 33 टीमें समेत कुल 1368 प्रतिभागी शामिल हुए। मंजू रानी नेशनल एथलीट मशाल लेकर मेजर ध्यानचंद के बेटे और हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार समापन समारोह में रहेंगे।


 eyvspz
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *