27 सड़के स्टेट हाईवे घोषित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

27 सड़के स्टेट हाईवे घोषित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

प्रदेश की 27 बड़ी सड़कों को स्टेट हाईवे घोषित किया जाएगा। इससे कि उनकी ठीक से मरम्मत और रख- रखाव किया जा सके। लोक निर्माण के विभागाध्यक्ष संदीप कुमार ने शासन को 2167.383 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को स्टेट हाईवे घोषित करने का प्रस्ताव भेजा है। वहां से आखिरी अनुमति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इन सड़कों को फोर लेन भी किया जाएगा। अब इस प्रस्ताव का परीक्षण शुरू होगा। इसका नोटिफिकेशन भी जल्द लागू होगा।

इंडियन रोड कांग्रेस में आया था प्रस्ताव

7 मीटर से ज्यादा चौड़ी सड़कों को स्टेट हाईवे में घोषित करने की बात इंडियन रोड कांग्रेस में आया था। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यह कांग्रेस हुई थी। मौजूदा समय में प्रमुख जिला मार्ग और अन्य जिला मार्गों के तौर पर दर्ज हैं। प्रस्ताव में सड़कों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें पहले वह सड़क है जो 7 मीटर से ज्यादा चौड़ी है। बाकी दूसरे में 7 मीटर से कम चौड़ी सड़क और तीसरे में 7 मीटर की सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शामिल है।

27 में 11 सड़क पहले से ही सात मीटर चौड़ी हैं। जबकि 11 सड़कों को आंशकि तौर पर सात मीटर की चौड़ाई में विकसित किया जाना है। वहीं, चार सड़कों को सात मीटर की चौड़ाई में विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत है।

4 हजार करोड़ का आएगा खर्च

इसमें करीब 4 हजार करोड़ रुपए से केवल जमीन अधिग्रहण किया जा सकता है। चार सड़कों को चौड़ी की जाएगी। कुल सड़कों की निर्माण लागत 1401 करोड़ 55 लाख आने का अनुमान लगाया गया है।

सड़कों को यह फायदा होगा

- सड़कों का रखरखाव आसान होगा। लोगों को काफी राहत मिलेगी।

- इसकी मरम्म्त के लिए अलग फंड रखा जाएगा। इससे रोड एक्सीडेंट में कमी आएगी।

- समय की बचत होगी।


 zxhlcg
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *