MP: मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की गिरिराज की परिक्रमा; गोवर्धन में दुग्धाभिषेक कर मांगी मनौती, विधानसभा चुनाव में मांगा जीत का आशीर्वाद

MP: मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की गिरिराज की परिक्रमा; गोवर्धन में दुग्धाभिषेक कर मांगी मनौती, विधानसभा चुनाव में मांगा जीत का आशीर्वाद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कान्हा की लीला स्थली गोवर्धन पहुंचे। पत्नी साधना सिंह के साथ गिरिराज की परिक्रमा की। बताया जाता है कि चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान जीत का आशीर्वाद लेने गोवर्धन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह के साथ मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर पर गिरिराज महाराज का मंत्रोच्चारण के बीच दुग्धाभिषेक कर मनौती मांगी।

शिवराज सिंह चुनाव से पहले हर बार गिरिराज महाराज का आशीर्वाद लेने गोवर्धन आते हैं।पत्नी के साथ गिरिराज परिक्रमा कर मनौती मांगते हैं। बीती देर रात शिवराज सिंह अपने काफिले के साथ गोवर्धन के विंस्टन होटल पहुंचे। गोवर्धन के विधायक ठाकुर मेघश्याम ने मुख्यमंत्री को गिरिराज महाराज का चित्रपट भेंटकर प्रसादी दी।

पत्नी पहले से कर रही थीं परिक्रमा

शिवराज सिंह राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पहुंचे, जहां पहले से अपनी सहेलियों के साथ पैदल परिक्रमा कर रहीं साधना सिंह के साथ सप्तकोसी गिरिराज की परिक्रमा की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजामा रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे भक्ति भाव में नजर आए।


 f5kjmi
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *