दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 के लिए रवाना हुईं, ब्लू डेनिम- ब्लैक ब्लेजर में दिखा क्लासी लुक

दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 के लिए रवाना हुईं, ब्लू डेनिम- ब्लैक ब्लेजर में दिखा क्लासी लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में प्रेजेंटर के रूप में शामिल होगी। ये जानकारी खुद दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। अब ऑस्कर में हिस्सा लेने के लिए वह मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका क्लासी लुक में नजर आईं। उन्होंने ओवरसाइज ब्लैक ब्लेजर के साथ ब्लैक टर्टल नेक टॉप पहना हुआ है। इस दौरान उन्होंने स्माइल करते हुए साथ पैपराजी को पोज भी दिए।

भारत के लिए खास है 95वां ऑस्कर अवॉर्ड

95वें ऑस्कर अवॉर्ड ​​​​​​का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में किया जाएगा । भारत को इस बार तीन नॉमिनेशन मिले हैं। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। वहीं शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को डॉक्यूमेंट्री फीचर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला है। जबकि गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है।

इसमें से नाटू-नाटू सॉन्ग से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इस गाने ने गोल्डन ग्लोब और हॉलीवुड क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स अपने नाम किया है।


 oyikga
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *