आगरा में 15 साल की लड़की के साथ हैवानियत

आगरा में 15 साल की लड़की के साथ हैवानियत

आगरा के मांगरौल गुर्जर के जंगलों में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत हुई है। शुक्रवार यानी आज सुबह लड़की बेहोशी की हालत में खून से लथपथ सड़क किनारे मिली। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही लड़की के घरवाले और पुलिस पहुंची। आनन-फानन में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की अभी बोल नहीं पा रही है।

उधर, लड़की के भाई का कहना है कि दरिंदों ने उसकी बहन के साथ गैंगरेप किया है। फिर बहन के हाथ पैर तोड़ दिए। गला दबाकर हत्या की कोशिश की। उसे मरा समझकर फरार हो गए। वह रातभर जंगल में तड़पती रही। थोड़ा होश आने पर बहन किसी तरह जंगल से सड़क की ओर पहुंची।

होली खेलने के लिए घर से निकली थी

थाना सिकंदरा क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की के भाई ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बहन घर से होली खेलने के लिए वह निकली थी। उसने मौसी के घर जाने की बात कही थी। मौसी का मेरे घर से करीब 500 मीटर दूर है। जब वह शाम सात बजे तक घर नहीं लौटी, तो हम अनहोनी की आशंका हुई।

इसके बाद मौसी के घर फोन करके बहन की जानकारी ली, तो मौसी ने बताया कि वह उसने के घर नहीं आई है। इसके बाद हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर गांव और इलाके में खोजबीन की गई। मगर, कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर पुलिस को इसकी सूचना दी।

जंगल में सड़क किनारे तड़पते राहगीर ने देखा

भाई ने बताया,सुबह करीब आठ बजे उनके गांव का एक दूधिया जा रहा था। उसने देखा कि सड़क किनारे एक बहन बहोशी की हालत में पड़ी है। उसने बहन को पहचान लिया। फिर हम लोगों फोन कर जानकारी दी। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

शरीर पर कपड़े नहीं थे, आंख से खून बह रहा था

भाई ने बताया, जब वह फोन पर मिली सूचना पर पहुंचे तो देखा कि बहन की हालत बहुत खराब है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। आंख से खून बह रहा था। उसका शरीर देखकर लग रहा कि गैंगरेप कर उसे दरिंदों ने बुरी तरह से नोंचा है। उसे जंगल में दरिंदों ने घसीटकर तड़पाया है। उसकी पीठ छिल गई है। सिर भी छिला है। शरीर में कांटे धंसे हैं।

यही नहीं, दरिंदों ने चेहरा नोंचा है। दोनों हाथ और पैर तोड़ दिए। दरिंदे उसको मरा हुआ समझकर जंगल में फेंक गए। बहन रातभर वहां पर पड़ी रही। सुबह उसे जब होश आया तो किसी तरह घिसटती हुई जंगल से सड़क तक पहुंची।

गैंगरेप की आशंका

भाई का कहना है कि जब हम लोग पहुंचे तो दो मिनट वह थोड़ा होश में थी। फिर वह बेहोश हो गई। अभी वह कुछ बोल नहीं पा रही है। सूचना पर पुलिस ने बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार का कहना है कि पीड़िता की स्थिति सही होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


 8th2ui
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *