UP: लखनऊ व्यापार मंडल ने अध्यक्ष को लड्डुओं से तौला, बोले- व्यापारियों का शोषण हुआ तो सड़क पर होगा आंदोलन

UP: लखनऊ व्यापार मंडल ने अध्यक्ष को लड्डुओं से तौला, बोले- व्यापारियों का शोषण हुआ तो सड़क पर होगा आंदोलन

अयोध्या रोड लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से गुरुवार को लखनऊ व्यापार मंडल एवं नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापार मडंल के नए अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा को व्यापारियों ने लड्डू से तौला। उनके साथ ही वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, महामंत्री सुहैल हैदर अल्वी, जितेन्द्र सिंह चौहान, उमेश शर्मा, अनुराग मिश्रा और विनोद अग्रवाल अभिषेक खरे अमिताभ श्रीवास्तव समेत सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।

अयोध्या रोड लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री सुहैल हैदर अल्वी ने बताया कि अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा को इंसाफ के तराजू में लड्डुओं से तोला गया। बाजारों और व्यापारियों में लड्डू बांटे गए और खुशी मनाई गई। उन्होंने कहा 9 साल लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री के रूप में अमरनाथ मिश्रा ने जो जगह व्यापारी समाज के दिलों में बनाई है वह अभूतपूर्व है। हर 3 साल पर लखनऊ में चुनाव संपन्न होता है।

व्यापारियों का सरकारी शोषण बंद हो

अयोध्या रोड लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष और लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री सुहैल हैदर अल्वी ने कहा कि एक तरफ सीएम श्री योगी आदित्यनाथ व्यापारियों की हर संभव मदद और उनके साथ सहयोग करने की बात कर रहे हैं। प्रदेश में इसके लिए नई बेहतर व्यापारी नीति ला रहे हैं। दूसरी तरफ नगर निगम, जीएसटी, जल निगम और एलडीए समेत आवास विकास के अधिकारी लगातार व्यापारी का शोषण कर रहे है। उनको परेशान कर वसूली का खेल किया जा रहा है।

400 बाजारों में लखनऊ व्यापार मंडल की इकाई

लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह ने बताया कि 400 से अधिक बाजारों में लखनऊ व्यापार मंडल की इकाई काम कर रही हैं। 200 से ऊपर पदाधिकारी लखनऊ व्यापार मंडल के हैं ।अमरनाथ मिश्रा ने कहा इंसाफ के तराजू पर बैठा कर अयोध्या रोड लखनऊ व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जो सम्मान दिया है मेरी जिम्मेदारी अब और बढ़ गई। तराजू इंसाफ का प्रतीक चिन्ह है। व्यापारी जो सबसे ज्यादा राजस्व देता है अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है उस व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सर्वे छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम द्वारा सीलिंग की कार्यवाही का पुरजोर विरोध होगा।

नगर निगम में मेयर संयुक्ता भाटिया ने आदेश दिया था कि कोई भी दुकान सुबह - सुबह सील नहीं की जाएगी । व्यापार मंडल को इसकी जानकारी दी जाएगी। लेकिन इस आदेश के इतर सुबह बाजार खुलने से पहले दुकानें सील कर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय हर जगह व्यापारियों का शोषण हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस दुकान पर गाड़ी खड़ी होते ही उसको उठा लेती है। जाम नहीं लगता है लेकिन कस्टमर को परेशान किया जा रहा है। इसकी वजह से कारोबार प्रभावित होता है।

यह लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी भारत भूषण गुप्ता, सतीश शर्मा,लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, उत्तम कपूर, नीरज जौहर, मनीष वर्मा, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र गुप्ता मौजूद रहे । अयोध्या रोड लखनऊ व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों के रूप में अभिषेक चौहान, चिराग जखोदिया, नरेश अग्रवाल, गुंजन तोलानी, ऋषि मेहरा, नितिन अग्रवाल, कुलजीत सिंह तलवार, शैलेंद्र गुप्ता ,अनवर हुसैन, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद फहीम मौजूद रहे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया।


 y46cr8
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *