New Delhi: Kharge का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- दिल्ली में प्रधानसेवक मित्र की सेवा कर रहे हैं, रेल, जेल, तेल सब बेच रहे

New Delhi: Kharge का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- दिल्ली में प्रधानसेवक मित्र की सेवा कर रहे हैं, रेल, जेल, तेल सब बेच रहे

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में प्रधानसेवक मित्र की सेवा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि रेल, जेल, तेल सबकुछ मित्र को बेचा जा रहा है। हमने जो बनाया था, वह सब बेच रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ध्वजारोहण कर कांग्रेस के 85वें अधिवेशन की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस मौके पर खड़गे ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि यह महाअधिवेशन छत्तीसगढ़ में हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष कहा कि देश के प्रजातंत्र को विखंडित करने का षड्यंत्र हो रहा है, इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार आकाश, धरती और पाताल, देश की सभी चीजें बेच रही है। उन्होंने कहा कि आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है। सत्ता में बैठे लोगों ने देश की जनता के अधिकारों और भारत के मुल्यों पर हमला बोल रखा है। इसलिए आज एक नए आंदोलन के शुरुआत की जरूरत है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा अपने सत्ता के स्वार्थ के लिए संसद से लेकर सभी संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा को तोड़ रही है। इस सत्र को रोकने के लिए यहां पर भाजपा ने छापा मारा, हमारे लोगों को गिरफ़्तार किया मगर फिर हमारे CM और कार्यकर्ताओं ने मुकाबला किया और इस सत्र को यशस्वी बनाया। 

खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार में बैठे लोगों का डीएनए गरीब-विरोधी है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री का यह बयान बड़ी नाकामी का द्योतक है कि चीन बड़ी अर्थव्यवस्था है, ऐसे में उस पर हमला नहीं कर सकते। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अधिवेशन तब हो रहा है जब देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। किसान, मजदूर बेहाल हैं। पड़ोसी देशों से हमारे रिश्ते ठीक नहीं है। ऐसे में देश की निगाहें राहुल गांधी पर हैं। 


 vuo0wn
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *