केन्द्रीय मंत्री शेखावत की लक्ष्यराजसिंह से मुलाकात

केन्द्रीय मंत्री शेखावत की लक्ष्यराजसिंह से मुलाकात

बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाने के बाद मेवाड़ की सियासत भी कई तरह की सुगबुगाहट हैं। उदयपुर शहर विधानसभा की सीट पर दावेदारी को लेकर कई प्रत्याशियों के नाम चर्चा में है। इनमें तेज गति से पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का नाम चर्चा में हैं। वे लंबे समय से लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भाजपा के कई कद्दावर नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। मेवाड़ भी भाजपा के दावेदारों की सूची में माने जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बुधवार को अचानक उदयपुर के सिटी पैलेस पहुंचे। उन्होंने वहां पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात की। दोनों के बीच किसी विषय को लेकर औपचारिक चर्चा भी हुई। लक्ष्यराजसिंह से पूर्व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की मुलाकात को लेकर सियासी पंडित कई कयास लगाने लगा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत और लक्ष्यराज सिंह के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता हुई।

इससे पहले भी भाजपा के कई कद्दावर नेता उदयपुर के सिटी पैलेस पहुंच चुके हैं। ऐसे में अचानक इस सियासी मुलाकात से मायने निकाले जा रहे हैं। इससे पहले भी भाजपा-संघ की लक्ष्यराज सिंह से लगातार बढ़ती नजदीकियां चर्चा में हैं। पिछले महीनों में लक्ष्यराज सिंह की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र, राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान और केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से मुलाकात हो चुकी है। लक्ष्यराज सिंह इन सभी मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं। 2003 के विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार उदयपुर शहर विधानसभा सीट से गुलाबचंद कटारिया विधायक बनते आ रहे हैं।


 wy5hzk
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *