फैमिली के साथ प्रियंका ने स्पेन में मनाया वेकेशन, पति निक और बेटी मालती के साथ शेयर की वीडियो

फैमिली के साथ प्रियंका ने स्पेन में मनाया वेकेशन, पति निक और बेटी मालती के साथ शेयर की वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही अपनी बेटी मैरी मालती का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील किया था। वहीं इस बीच कपल बेटी के साथ वेकेशन मनाने स्पेन पहुंचा है। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी स्पेन ट्रिप की एक वीडियो शेयर की है। पोस्ट में प्रियंका, निक के अलावा उनकी बेटी मैरी मालती भी दिखाई दे रही हैं।

करीबियों को हमेशा अपने पास रखें-प्रियंका

जहां पहले फोटोज में कपल अपनी बेटी का फेस छिपाया करते थे, वहीं ट्रिप की वीडियो में मालती का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘करीबियों को हमेशा अपने पास रखें।’

यूजर्स ने जमकर किया रिएक्ट

प्रियंका के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट में लिखा- ‘ये ट्रिप तो वाकई बेहद प्यारी लग रही।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘आप दोनों बेस्ट कपल हो।’ इसके अलावा कई फैंस कमेंट सेक्शन में हर्ट और फायर इमोजी शेयर कर रिएक्ट कर रहे हैं।


 z3xcgs
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *