लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि: रवीना टंडन, हेमा मालिनी, काजोल और कई सेलेब्स ने गेट टुगेदर में किया स्वर कोकिला को याद

लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि: रवीना टंडन, हेमा मालिनी, काजोल और कई सेलेब्स ने गेट टुगेदर में किया स्वर कोकिला को याद

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की कल (6 फरवरी) पहली पुण्यतिथि थी। इस मौके पर इंडस्ट्री के कई लोग उनको याद करने के लिए कई एकजुट हुए। वहीं रवीना टंडन ने इस इस गेट टुगेदर की कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ हेमा मालिनी, आशा पारेख और काजोल नजर आ रही हैं।

लेजेंड्स ने मिलकर किया लता मंगेशकर को याद

रवीना ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, आज रात के बारे में! लेजेंड लता मंगेशकर जी के सम्मान में आशा पारेख जी और हेमा जी। इन फोटोज में हेमा मालिनी और आशा पारेख बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं रवीना और काजोल उनके पीछे खड़े होकर पोज दे रही हैं।

BMC बना रहा है लता मंगेशकर की 40 फीट की मूर्ति

लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर मुंबई के हाजी अली चौक पर लता मंगेशकर के स्मारक का भूमि पूजन किया गया। इस भूमि पूजन में लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर, महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर मंगल प्रभात लोढ़ा और इंडस्ट्री के कई सेलेब्स मौजूद रहे। BMC लता मंगेशकर की 40 फीट की मूर्ति बनवाने वाला है, जिसका काम 3 महीने में पूरा होगा। इसके लिए BMC ने 50 लाख रुपए का बजट रखा है।

कोरोना की वजह से हुआ था लता मंगेशकर का निधन

लता दीदी का निधन कोरोना की वजह से हुआ था। 8 जनवरी 2022 को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दीदी के निधन के करीब पांच दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होने लगा था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और 6 फरवरी को उनका निधन हो गया।


 a2v3nh
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *