अडानी के विरोध में LIC और SBI के बाहर कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

अडानी के विरोध में LIC और SBI के बाहर कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

हिडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट और अदाणी  समूह से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश भर में मोर्चा खोल दिया है।  इसी कड़ी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश भर में प्रदर्शन किया।  कांग्रेस के देशव्यापी आवाहन पर हरदोई जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और जीवन बीमा निगम के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और पूरे मामले की जांच की मांग की। 

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट और अडानी समूह के खिलाफ कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के पूरे देश भर में एसबीआई और एलआईसी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन के आवाहन पर आज हरदोई जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस दफ्तर से अपने हाथो में कांग्रेस के झंडे पकड़े कांग्रेस के कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच पर पहुंचे।  जहां पर बाहर खड़े होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस बनाकर एलआईसी के दफ्तर पहुंचे।  जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया है।  प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष सिंह ने मोदी सरकार पर अदानी समूह से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और जेपीसी की समिति बनाकर जांच कराएं और सदन में इस पर चर्चा करें



 14htzp
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *