जान्हवी कपूर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखीं:ग्लैमरस लुक में आईं नजर, करण जौहर की पार्टी में पहुंचा कपल

जान्हवी कपूर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखीं:ग्लैमरस लुक में आईं नजर, करण जौहर की पार्टी में पहुंचा कपल

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जान्हवी शिखर के साथ कार के अंदर नजर आईं। इस दौरान जान्हवी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। बता दें, जान्हवी शिखर के साथ फिल्ममेकर करण जौहर के घर पहुंची हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।

अनंत अंबानी की सगाई में शिखर के साथ पहुंची थी जान्हवी

वैसे ये पहली बार नहीं है, जब जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को एक साथ स्पॉट किया गया हो। इसके पहले, 29 दिसंबर 2022 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई की थी और उनके परिवार ने उनके लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। बी-टाउन की कई मशहूर हस्तियों में जान्हवी कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पार्टी में शामिल हुई थीं। इसके अलावा 4 जनवरी 2023 को भी जान्हवी शिखर के साथ अपने फैमिली फंक्शन में शामिल हुई थीं।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जान्हवी और शिखर ने एक लंबे समय तक एक दूजे को डेट किया है, जिसकी जानकारी खुद जान्हवी ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में दी थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, एक बार फिर बी- टाउन का यह कपल सुर्खियां बटोर रहा है।


Leave a Reply

Required fields are marked *