300 दिनों बाद आज आएगा गोरखनाथ मंदिर हमले का फैसला:हमलावर मुर्तजा दोषी करार,10 महीने पहले किया था हमला

300 दिनों बाद आज आएगा गोरखनाथ मंदिर हमले का फैसला:हमलावर मुर्तजा दोषी करार,10 महीने पहले किया था हमला

गोरखनाथ मंदिर पर हमला मामले में ठीक 300 दिनों बाद आज यानी सोमवार को फैसला आएगा। मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC कर्मियों पर हमला करने के दोषी अहमद मुर्तजा अब्बासी को आज सजा सुनाई जाएगी।

कोर्ट ने उसे गोरखनाथ मंदिर हमले का दोषी करार दिया है। अप्रैल 2022 में मामले की रिपोर्ट विनय कुमार मिश्रा ने गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में दर्ज कराई थी। NIA /ATS की अदालत के विशेष जज विवेकानन्द शरण त्रिपाठी ने सजा पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की है।

UAPA के तहत मुर्तजा को आंतकी घोषित की थी ATS

दरअसल, इससे पहले इस मामले की जांच कर रही UP ATS ने मुर्तजा को UAPA यानी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकी घोषित की थी। इस कानून का मुख्य उद्देश्य आतंकी गतिविधियों को रोकना होता है। हालांकि, मुर्तजा को सजा सुनाए जाने से पहले उसके परिवार के लोग घर छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं। फिलहाल मुर्तजा के घर पर कोई नहीं है।

2 अप्रैल 2022 को मुर्तजा के घर पहुंची थी ATS

दरअसल, खुफिया एजेंसी ने 31 मार्च को ही UP पुलिस को 16 संदिग्धों की प्रोफाइल भेजी थी। इनकी विदेशों से संदिग्ध बातचीत हो रही थी या ट्रांजेक्शन हुए थे। उनमें एक नाम मुर्तजा का भी था। गोरखपुर में रहने वाले मुर्तजा के पिता मुनीर अहद अब्बासी का दावा है कि 2 अप्रैल को उनके घर पर 2 लोग पहुंचे थे। वे सादी वर्दी में थे।

उन्होंने कहा था कि मुर्तजा की तलाश कर रहे हैं। उसके खिलाफ समन जारी हुआ है। कोई 35 लाख रुपए से जुड़ा मामला है। जब अब्बासी ने कागजात मांगे तो मुर्तजा को बुलाने के लिए कहा। कुछ देर बाद दोनों शख्स वापस चले गए। मुर्तजा के परिवार वालों के मुताबिक, गाड़ी नंबर और CCTV फुटेज के आधार पर पता चला कि दोनों शख्स ATS के लोग थे।

ताकि डायवर्ट हो जाए ATS

मुर्तजा के परिवार ने इसकी जानकारी उसे दी तो वह पूरी कहानी समझ गया। उसे पता था कि वह ATS की रडार पर आ चुका है और अब उसका बच पाना मुश्किल है। ऐसे में अगर ATS उस तक पहुंची तो उसके पूरे स्लीपर सेल नेटवर्क का पर्दाफाश हो जाएगा। उसने तत्काल अपनी डिटेल्स मिटा दी, फोन फॉर्मेट कर दिया और एक ऐसा हमला प्लान किया, जिसमें पुलिस उसे गोली मार दे। ताकि ATS को नए मामले में उलझाकर डायवर्ट किया जा सके।

अब आइए जानते हैं, कौन है मुर्तजा अब्बासी...?

रसूखदार परिवार का बेटा है मुर्तजा

मुर्तजा गोरखपुर के एक रसूखदार परिवार का इकलौता बेटा है। मुर्तजा की फैमली सिविल लाइंस में रहता है। मुर्तजा ने भी किसी मामूली संस्थान से नहीं बल्कि उसने IIT मुंबई से इंजीनियरिंग की है। यहां के स्टूडेंट्स बेहद शॉर्प और होनहार माने जाते हैं।

उसके पिता कई बैंकों और मल्टीनेशनल कंपनियों के लीगल एडवाइजर हैं। चाचा डॉ. केए अब्बासी शहर के एक फेमस डॉक्टर हैं। वह सिविल लाइन पार्क रोड रोड स्थित अब्बासी नर्सिंग होम चलाते हैं। इतना ही नहीं, दादा गोरखपुर के जिला जज भी रह चुके हैं। उनके भाई का नाम शहर के नामी चार्टेड अकाउंटेंट्स में से एक रहा है।

एक नजर में जानें गोरखनाथ मंदिर हमला

31 मार्च 2022 को खुफिया एजेंसियों ने 16 संदिग्धों की लिस्ट जारी की, जिसमें गोरखपुर के अहमद मुर्तजा अब्बासी का भी नाम था और उस पर नजर रखने के निर्देश जारी हुए थे।

2 अप्रैल 2022 को ATS टीम के सदस्य मुर्तजा की पड़ताल करने उसके गोरखपुर सिविल लाइन स्थित आवास पहुंचे।

2 अप्रैल 2022 को मुर्तजा को जानकारी मिली कि उसे ATS खोजने आई थी तो वह घर छोड़कर नेपाल भाग गया।

3 अप्रैल 2022 की शाम 7.24 बजे मुर्तजा नेपाल वाया बांसी गोरखपुर पहुंचा और गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

मुर्तजा के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उस पर दो केस दर्ज कर 4 अप्रैल को उसे कोर्ट में पेश किया और कस्टडी रिमांड पर ले लिया।

11 अप्रैल 2022 को कस्टडी रिमांड पूरी हो गई, लेकिन जांच पूरी नहीं होने से ATS ने दोबारा कोर्ट में अर्जी देकर उसकी रिमांड बढ़ाने की अपील की।

16 अप्रैल 2022 को मुर्तजा ATS ने मुर्तजा को UAPA के तहत आतंकी घोषित कर जेल वापस भेजा था।

मुर्तजा ने कबूले थे ये गुनाह

मुर्तजा के पास से पुलिस ने मजहबी किताब, धारधार हथियार, उसके मोबाइल और लैपटॉप से मिले जेहादी वीडियो आदि बरामद किए हैं।

मुर्तजा ने ATS के सामने कबूल किया है कि वह देश में चल रहे हिजाब मामले, CAA, NRC आदि मामलों को लेकर गुस्से में था। उसे लग रहा था मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है। इसका बदला लेने के लिए उसने हमला कर दिया।

मुर्तजा ने ATS के सामने यह भी कबूल किया है कि वह गोरखनाथ मंदिर पर जाकर मरने के इरादे से हमला किया था। उसे पता था कि यहां अगर उसने पुलिस वालों पर हमला किया तो वह मारा जाएगा, लेकिन वह पकड़ा गया।

मुर्तजा के परिवार के लोगों ने ATS को बताया है कि मुर्तजा जल्द ही देश छोड़कर कनाडा शिफ्ट होने वाला था। आशंका है कि वह कनाडा से सीरिया जाने की फिराक में था।

मुर्तजा ने नेपाल के बैंक खातों के जरिए विदेश में कई बार रुपए भेजे। ATS को इसके भी सबूत मिले हैं।

मुर्तजा जाकिर नाइक सहित कई कट्टरपंथी और देश विरोधी लोगों को फॉलो करता था और उनकी तकरीरें सुनकर वह बेहद प्रभावित था।

ATS ने मुर्तजा के कमरे से 6 बेशकीमती एयरगन भी बरामद की हैं। मुर्तजा ने ATS को बताया ​कि वह निशानेबाजी की प्रेक्टिस कर रहा था।

ATS ने उसके कमरे से एक इंटरनेशनल नंबर का सिमकार्ड और एक इंटरनेट डोंगल भी बरामद किया है। ATS डोंगल के IP (इंटरनेट प्रोटोकॉल) की एनालिसिस कर रही है।



 pjtii4
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *