शिमला:हिमाचल के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी,किन्नौर के छितकुल में ढाई फीट ताजा हिमपात, 481 सड़कें ​​​​​​​और 2223 ट्रांसफार्मर ठप

शिमला:हिमाचल के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी,किन्नौर के छितकुल में ढाई फीट ताजा हिमपात, 481 सड़कें ​​​​​​​और 2223 ट्रांसफार्मर ठप

हिमाचल के पहाड़ों ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बीती रात कुल्लू, शिमला, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, मंडी और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर सहित अपर शिमला का जिला मुख्यालय और राजधानी से संपर्क कट गया है। जनजातीय जिले किन्नौर में भारी हिमपात हुआ है।

किन्नौर के छितकुल में अढ़ाई फीट ताजा बर्फबारी, कल्पा, पूह व सांगला में डेढ़-डेढ़ फीट, कुल्लू के रोहतांग टॉप और अटल टनल में 30 इंच, लाहौल स्पीति के केलोंग व दारचा में 7-7 इंच, मंडी के शिकारीदेवी में एक फीट, शिमला के कुफरी में 6 इंच, नारकंडा व खड़ापत्थर में एक फीट तथा कांगड़ा के बड़ाभंगाल में भी 6 इंच ताजा हिमपात हुआ।

प्रदेश में 3 NH और 481 सड़कें बंद

राज्य में बर्फबारी के बाद 3 नेशनल हाईवे सहित 481 सड़कें अवरुद्ध हो गई है। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। राजधानी शिमला से किन्नौर को जोड़ने वाला NH-5 कुफरी और नारकंडा में यातायात के लिए बंद पड़ा है।

इसी तरह रोहड़ू को जोड़ने हाईवे भी खड़ापत्थर तथा चौपाल को शिमला से जोड़ने वाला हाईवे खिड़की के पास बंद है। शिमला पुलिस ने यात्रा टालने और संभलकर गाड़ी चलाने की सलाह दी है। चंबा जिले में 14 सड़कें, कांगड़ा में 2, किन्नौर में 72, कुक्लू में 3, लाहौल स्पीति में 177, मंडी में 19, शिमलि में 190 और सिरमौर जिले में 6 सड़कें बंद पड़ी है।

प्रदेशभर में 2223 ट्रांसफॉर्मर बंद

ताजा हिमपात के बाद ​प्रदेशभर में 2223 बिजली के ट्रांसफार्मर (DTR) ठप हो गए हैं। चंबा जिले में 137, कांगड़ा में 272, कुल्लू में 232, लाहौल स्पीति में 130, मंडी में 337, शिमला में 610 DTR से बिजली की सप्लाई बंद है। इससे हजारों परिवारों की रात अंधेरे में बीती।​​​​​​​

सेब व पर्यटन उद्योग के लिए संजीवनी

ताजा हिमपात के बाद बागवानों ने राहत की सांस ली है। सेब की फसल के लिए बर्फबारी संजीवनी का काम करती है। पर्यटन कारोबारियों को भी ताजा बर्फबारी के बाद अच्छे कारोबार की आस बंध गई है।

शिमला में बर्फ नहीं

पहाड़ों की राजधानी शिमला में बार-बार चेतावनी के बावजूद बर्फ नहीं गिर रही है। इससे स्थानीय लोगों सहित यहां पहुंचने वाले सैलानी भी मायूस है।

आज भी खराब रहेगा मौसम

प्रदेश में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे आज भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है और अगले 3 दिन भी मैदानी इलाकों को छोड़कर कुछेक स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।



 7ijsbw
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *