केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनसुख मांडविया का हिमाचल दौरा:पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस पर निशाना साधा, बोले- चुनिंदा लोगों की पार्टी

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनसुख मांडविया का हिमाचल दौरा:पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस पर निशाना साधा, बोले- चुनिंदा लोगों की पार्टी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया हिमाचल दौरे पर है। उन्होंने ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट जीत कर केंद्र में फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार बनाएगी।

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के बिजनी में आयोजित द्रंग भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मांडविया ने कहा कि जिला में भाजपा के कार्यकर्ताओं में हौसला और उत्साह देखकर यह साबित हो गया है, मंडी लोकसभा सीट को बड़े अंतर से जीतने की तैयारी में कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर से काम करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य विपक्षी दलों में दिन रात का अंतर है। भाजपा का कार्यकर्ता कभी हारता नहीं, या जीतता है या सीखता है। जो हो गया वह हो गया इसी से सीख कर भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ता है। यही भाजपा की कार्य पद्धति और रीति नीति है।

भारत वैश्विक शक्ति बनकर उभरा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति बनकर उभरा है। विश्व पटल पर देश को नई पहचान मिली है। देश के विकास को लेकर प्रधानमंत्री हमेशा चिंतित रहे हैं। आम जनता से जुड़ कर इस कार्य को गति प्रदान कर रहे हैं।

भाजपा और अन्य दलों में दिन रात का अंतर

मनसुख मांडवीया ने कहा कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों में दिन रात का अंतर है। भाजपा पहले देश हित मे सोचती है और अन्य दल सत्ता के बारे में सोचते हैं। हर चीज में राजनीति करना भाजपा विचारधारा में नहीं है। भाजपा जो कहती है, वह करती है। चुनावी घोषणा पत्र में वही वायदे किए जाते हैं। जो पूरा होते हैं। भेदभाव की राजनीति मोदी सरकार नहीं करती।

कांग्रेस एक परिवार की पार्टी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार और चुनिंदा लोगों की पार्टी है। जबकि बीजेपी आम जनता की पार्टी। प्रधानमंत्री मोदी एक प्रधान सेवक हैं। जो राष्ट्रहित के साथ-साथ जनहित के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को जीत का फार्मूला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त करे और बूथ जीतो चुनाव जीतो सिद्धांत पर कार्य करे।

भाजपा में कार्यकर्ता पहले है, नेता बाद में। इसी फार्मूले को ध्यान में रखते हुए पार्टी के नेतागण और पदाधिकारी भी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। सम्मेलन में पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित मंडी जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायक पूर्व मंत्री और जिला सहित द्रंग मंडल भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मौजूद हैं।

केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आएगी

द्रंग मंडल भाजपा अध्यक्ष दलीप ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में फिर से केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आएगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से जमीनी स्तर से काम करना शुरू करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बिजनी में आयोजित की जा रही बैठक में केंद्रीय मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष चुनावी टिप्स देंगे। बूथ स्तर से संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।



 nhmejv
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *