UP:सर्द हवाओं के बाद बारिश बढ़ाएगी ठंड,अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, 31 के बाद बदलेगा मौसम

UP:सर्द हवाओं के बाद बारिश बढ़ाएगी ठंड,अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, 31 के बाद बदलेगा मौसम

यूपी में पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवाओं ने फिर गलन बढ़ा दी है। दिन और रात के तापमान में कमी आ गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 31 जनवरी से फिर मौसम बदलेगा। हालांकि सर्द हवाओं का दौर 5 फरवरी तक जारी रह सकता है।

बीते 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में दिन का अधिकतम तापमान 23 रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 दर्ज किया गया। शुक्रवार रात का पारा 13 से कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस हो गया।

लखनऊ में शुक्रवार दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री पर आ गया है। न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है। राजधानी में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। शनिवार सुबह से ही सर्द हवाओं के साथ धूप निकली। हालांकि गलन के चलते धूप बेअसर हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक एम दानिश ने बताया कि 31 जनवरी को एक बार फिर तेजी से मौसम बदल सकता है। लोगों को दोबारा ठिठुरन सताएगी। सर्द हवाएं पांच फरवरी के बाद बंद हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं। इससे सर्दी बढ़ गई है।

शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार व सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार को लखनऊ में सुबह 8 बजे के बाद बादल छाए। जिसके बाद सर्द हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई। हालांकि दोपहर एक बजे के बाद धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिली।

गुरुवार की रात से मौसम में बदलाव हुआ। जिसके चलते दिल्ली, हावड़ा रूट पर कोहरा छाया। जिसके कारण श्रमशक्ति सहित 28 ट्रेनें एक से तीन घंटे तक लेट रहीं। ट्रेनों के लेट होने से करीब 629 यात्रियों ने सुबह टिकट वापस कर सड़क मार्ग से सफर तय किया। वहीं, कोहरे की वजह से बसें भी झकरकटी बस अड्डे पर सुबह पांच से नौ बजे के बीच डेढ़ से दो घंटे की देरी से पहुंचीं।


 br18rn
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *