विमेंस IPL टीमों से बोर्ड को मिलेंगे 4000 करोड़:नीलामी बुधवार को होगी, 800 करोड़ तक हो सकती है एक टीम की कीमत

विमेंस IPL टीमों से बोर्ड को मिलेंगे 4000 करोड़:नीलामी बुधवार को होगी, 800 करोड़ तक हो सकती है एक टीम की कीमत

विमेंस IPL टीमों का ऑक्शन बुधवार यानी 25 जनवरी को होना है। यानी इस दिन डिसाइड हो जाएगा कि कौन सी कंपनी किस टीम को खरीदती है। इस ऑक्शन से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को 4 हजार करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं।

एक टीम 500 से 600 करोड़ रुपए तक में बिक सकती है। बोली 800 करोड़ रुपए के ऊपर भी जा सकती है।

ये बड़े ग्रुप मैदान में

महिला IPL में टीम खरीदने के लिए 30 से ज्यादा कंपनियां होड़ में है। इसमें मेंस IPL के मालिकों समेत अडाणी समूह, टोरेंट समूह, हल्दीराम ग्रुप, कैप्री ग्लोबल, कोटक और आदित्य बिड़ला ग्रुप शामिल है। इन सभी ने 5 लाख रुपए का बिडिंग डॉक्यूमेंट खरीदा था। इनमें से कई कंपनीयां 2021 में मेंस IPL में टीम खरीदने की कोशिश कर चुकी है। पर वे नाकाम रहीं।

IPL टीम के मालिक अपनी ही फ्रेंचाइज की एक महिला टीम चाहते है

मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और KKR दुनिया भर में अपनी पहले से मौजूद मेंस टीम के कलेक्शन में एक महिला IPL टीम को भी जोड़ना चाहते है। ऐसा करने के लिए सभी टीमों के मालिक गंभीरता से विचार कर रहे है।

मीडिया राइट्स में टीमों की हिस्सेदारी 80% तक

बोर्ड ने हाल ही में विमेंस IPL के 5 साल के मीडिया राइट्स 951 करोड़ रुपए में बेचे हैं। यानी एक मैच 7 करोड़ रुपए का होगा। बोर्ड पहले पांच साल तक मीडिया राइट्स से हुई कमाई का 80% हिस्सा टीमों में डिस्ट्रीब्यूट करेगा। इसके बाद 5 साल 60% और उसके बाद 50% हिस्सा टीमों के खाते में जाएगा। इसके अलावा, फ्रेंचाइजी को सेंट्रल लिसेंसिंग राइट्स से प्राप्त राशि का 80 फीसदी भी मिलेगा। बाकी का रेवेन्यू स्पोंसर्स, सेल्स और टिकट से मिलेगा।

इस साल मार्च में होगा पहला सीजन

विमेंस IPL का पहला सीजन इस साल मार्च में खेला जाएगा। 5 टीमों के बीच कुल 22 मैच मुंबई के डीवाय पाटील और ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही होंगे। वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष IPL के लिए तैयार किया जाएगा। BCCI अब तक विमेंस टी-20 चैलेंज आयोजित करता रहा था। इसके मुकाबले पुरुष IPL सीजन के बीच में होते थे।

टीमें बिकने के बाद खिलाडियों का ऑक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक महिला IPL टीम को ऑक्शन में खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। हर साल पर्स में 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होगा। 25 जनवरी को 5 टीमों के नाम सामने के बाद नीलामी होगी।


Leave a Reply

Required fields are marked *