नई दिल्ली:अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों को मिलेगा परमवीरचक्र विजेताओं का नाम,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए PM रखेंगे नाम

नई दिल्ली:अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों को मिलेगा परमवीरचक्र विजेताओं का नाम,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए PM रखेंगे नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों के नाम परमवीर चक्र से सम्मानित 21 सैनिकों के नाम पर रखेंगे। अभी इन द्वीपों का कोई नाम नहीं है। ये अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नाम से ही जाने जाते थे। पीएम सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस दौरान पीएम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हो रहा है, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

द्वीप समूह के सांसद की सरकार से अपील

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के सांसद कुलदीप राय शर्मा ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा- मुझे खुशी है कि सरकार ने हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण उनके नाम पर करने का फैसला लिया है। कुलदीप ने सरकार से अपील की है कि इस बारे में स्कूलों बच्चों के लिए एक किताब भी प्रकाशित करें, जिससे बच्चे भी अपने देश के जवानों के बलिदान के बारे में जान सकें।

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार सुबह दो दिन के दौरे पर अंडमान-निकोबार पहुंचे हैं। वे यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के समारोह में भाग लेंगे।

रॉस द्वीप का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप किया था

2018 में पीएम अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर थे। तब उन्होंने ने रॉस द्वीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप कर दिया गया था। इसके साथ ही नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया था।




 pkom3o
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *