2 महीने चलेगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कैंपेन:26 जनवरी से होगा शुरू, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे राहुल गांधी का पत्र

2 महीने चलेगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कैंपेन:26 जनवरी से होगा शुरू, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे राहुल गांधी का पत्र

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कैम्पेन 26 जनवरी से शुरू होगा और 26 मार्च तक चलेगा। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और 6 लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के 10 लाख मतदान केंद्रों के हर घर तक पहुंचेंगे, यहां वह राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के दौरान, पार्टी आम जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पत्र के साथ भाजपा सरकार की विफलताओं की एक चार्जशीट को हर घर में बांटा जाएगा। इस अभियान का मकसद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा।

राहुल गांधी और कांग्रेस का सबसे बड़ा अभियान

गुरुवार को राजस्थान के शहरी विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल के जयपुर स्थित आवास पर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस नेता आरसी खुंटिया ने कहा कि यह राहुल गांधी और कांग्रेस का सबसे बड़ा अभियान है। इसकी जानकारी होने के बाद भी अगर कांग्रेस का कोई नेता, पदाधिकारी या सांसद इसमें शामिल नहीं होता है तो यह गंभीर होगा।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी क्षेत्र के मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराएगा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो संदेश आम लोगों को दिया गया, उसे अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर पहुंचाया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी पड़ाव

7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर पहुंची। 125 दिन में राहुल देश के 13 राज्यों से गुजरे। जम्मू-कश्मीर में वे 9 दिन रहेंगे। यात्रा 30 जनवरी को खत्म होगी। जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले गुरुवार शाम राहुल ने पठानकोट बॉर्डर पर कहा, मैं जानता हूं कि यहां के लोग पीड़ा में हैं, मैं समझता हूं कि हर कोई आहत है। हर इंसान परेशान है। मैं आपका दर्द बांटने आया हूं। इस दौरान राहुल के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की तुलना आदि शंकराचार्य से की है। उन्होंने कहा कि वह शंकराचार्य के बाद कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक यात्रा निकालने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि ये राम और गांधी का देश है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ने गुरुवार शाम को जम्मू में एंट्री ली, आज दूसरा दिन है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से जम्मू कश्मीर पहुंच गई है। गुरुवार को उन्होंने पठानकोट में जनसभा की। जिसके बाद फिरोजपुर कलां से लखनपुर के रास्ते वह कठुआ में एंटर हुए। अब कल जम्मू कश्मीर में पैदल यात्रा होगी। पंजाब- जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी हुई। यहां राहुल गांधी ने बताया कि उनकी यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई।​​​​​​​



 9hp9d3
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *