कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी:दिल्ली में 10.6 डिग्री पारा, सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा,कश्मीर में 30 जनवरी तक चलेगा बर्फबारी का दौर

 कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी:दिल्ली में 10.6 डिग्री पारा, सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा,कश्मीर में 30 जनवरी तक चलेगा बर्फबारी का दौर

देश के कई राज्यों में शीतलहर का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के 7 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते 3-NH सहित 380 सड़कें बंद हो गई हैं। सबसे ज्यादा असर लाहौल स्पीति जिला में पड़ा है। यहां पर 182 सड़कें बंद हैं। शिमला का अधिकतम तापमान 13 डिग्री से गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया। यहां 30 जनवरी तक बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

दूसरी तरफ, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई। हरियाणा और पंजाब के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। अंबाला में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, दिल्ली में शनिवार को ठंड और कोहरे के चलते कई फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई।

आगे क्या: 23 से 26 तक बारिश के आसार

पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शुक्रवार को बर्फबारी और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, ये सिलसिला 23 से 26 जनवरी तक चल सकता है। 24-25 जनवरी को पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश: 15 जिलों में बारिश के आसार, आज से बदलेगा मौसम

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। ज्यादातर शहरों में रात का पारा 8 डिग्री के पार आ गया है। दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सतना में शुक्रवार रात हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी ठंड से राहत रहेगी, लेकिन रविवार से 3 दिन तक ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के 15 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल में भी बादल छाए रहेंगे।

बिहार: अचानक मौसम बदला, कई जिलों में हल्की बारिश, ठंड बढ़ी

बिहार के कई जिलों में शुक्रवार रात से हल्की बारिश हो रही है। पटना में रात 3 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी सुबह 8 बजे तक हुई। समस्तीपुर, सीवान, बक्सर समेत कई जिलों में यही हाल रहा। बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। अभी कोहरा भी बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। 

यूपी: ठंड से कानपुर में हार्ट अटैक से चार और ब्रेन स्ट्रोक से तीन की मौत

कानपुर में ठंड में थोड़ी राहत मिलने के बाद भी मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में हार्ट अटैक से चार तो ब्रेन स्ट्रोक से तीन मरीजों की मौत हो गई। पहली बार 24 घंटे में LPS कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में 115 मरीजों को भर्ती कराया गया, जिसमें 74 मरीजों को हार्ट अटैक डायग्नोस हुआ है। इसी तरह हैलट में ब्रेन स्ट्रोक से तीन मरीजों की मौत हो गई। उधर, ठंड के कारण हाइपोथर्मिया के चार बच्चों को भर्ती किया गया है



 wgp1os
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *