नई दिल्ली:बर्फ से ढंका केदारनाथ धाम,लाहौल की चोटियों पर 4 इंच बर्फ, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से काजा में पारा -20 डिग्री

नई दिल्ली:बर्फ से ढंका केदारनाथ धाम,लाहौल की चोटियों पर 4 इंच बर्फ, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से काजा में पारा -20 डिग्री

मचाल प्रदेश और उत्तराखंड में शुक्रवार को बर्फबारी का सिलसिला जारी है। सोलंगनाला से आगे लाहौल की चोटियों में 4 इंच तक बर्फ की परत जम गई है। अटल टनल से सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को जाने दिया जा रहा है।

नारनौल में रात का पारा 2.2 डिग्री रहा, जबकि मेवात में 3.3 और भिवानी में 3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान में औसतन 4.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। अब रात का पारा सामान्य हो चुका है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश में पाला जम रहा था। इससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, पश्चिम विक्षोभ के असर से हरियाणा के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है।

आगे क्या: 23 से 26 तक बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ की वजह से बादल छाए हैं और इसी से पारा बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ की वजह से 23 से 26 जनवरी तक बरसात हो सकती है। 24-25 जनवरी को पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद ठंडक बढ़ेगी।

बिहार के सभी हिस्से में सतह से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक पछुआ हवाओं का प्रभाव हैl इसके साथ नमी ओर कोहरे की वजह से आद्रर्ता 80 प्रतिशत हैl इससे सुबह ओर दोपहर के बाद ठंड ओर दिन में धूप होने से मौसम सामान्य है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी तक पूरे बिहार में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर तापमान अप डाउन होगा। 23 जनवरी से पूरे बिहार में दिन के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि होगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के उत्तर पूर्व में स्थित अररिया, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया सहित 8 जिलों में 48 घंटे तक घने कोहरे का प्रभाव रहेगाl इससे दृश्यता 15 से 40 मीटर रहने का अनुमान है।

पटना, गया, नावादा सहित बिहार के 30 जगहों पर सुबह कोहरा ओर दिन में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक गया, रोहतास, समस्तीपुर, भागलपुर के सबैर सहित छह जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन में तापमान 16 से 20 डिग्री ओर रात में पारा 4 से 6 डिग्री के बीच रहेगा। तेज पछुआ हवाओं से ठंड रहेगी।

राजस्थान : जोबनेर में पारा -4.5 डिग्री

जयपुर जिले का जोबनेर कस्बा। राजधानी से मात्र 40 किमी दूर, पर यहां सर्दी और गर्मी दोनों रिकॉर्ड तोड़ पड़ती हैं। हाल में यहां पारा माइनस 4.5 डिग्री तक गया और जोबनेर देश में पांच सबसे ठंडे शहरो में शामिल हाे गया। राजधानी के इतने नजदीक हाेने के बावजूद यहां पारे का इतने नीचे तक गोता लगाना, इसका कारण जाने के लिए भास्कर जोबनेर में उस स्थान तक पहुंचा जहां पारा माइनस 5 डिग्री तक पहुंचा।

भोपाल : 26 जनवरी को हो सकती है बूंदाबांदी, 6 साल पहले भी हुई थी

इस बार 26 जनवरी को भोपाल में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। 2017 में भी गणतंत्र दिवस पर यहां बारिश हुई थी। उस दौरान करीब 3 एमएम बारिश हुई थी। बीते 12 साल में 26 जनवरी पर भोपाल तीन बार भीग चुका है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि भोपाल और आसपास विदिशा और रायसेन में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी की सुबह 10 बजे तक सागर, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, इंदौर, बड़वानी, इटारसी, रायसेन, विदिशा समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भोपाल में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। भोपाल और इंदौर में 27 जनवरी को रिमझिम के ज्यादा आसार बन रहे हैं।

2015 में लगातार तीन दिन तक बारिश हुई थी

साल 2015 में भोपाल में 25 जनवरी, 26 जनवरी व 27 जनवरी को लगातार तीन दिन तक पानी गिरा था। 25 और 26 जनवरी को तो 2-2 मिलीमीटर, जबकि 27 जनवरी को हल्की रिमझिम हुई थी। 2017 में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहे थे। 2022 में 25 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक रात का पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक था। दिन का पारा भी 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा था।


 538eqk
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *