अयोध्या:रामजन्मभूमि ट्रस्ट का 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ,अयोध्या में निधि समर्पण अभियान में ट्रस्ट को मिले थे 55 सौ करोड़ रूपए

अयोध्या:रामजन्मभूमि ट्रस्ट का 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ,अयोध्या में निधि समर्पण अभियान में ट्रस्ट को मिले थे 55 सौ करोड़ रूपए

आयकर विभाग ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का 18 सौ करोड़ का टैक्स माफ कर दिया गया है। आयकर विभाग ने यह टैक्स ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए 14 जनवरी से 27 फरवरी 2021 के मध्य चलाए गये 42 दिवसीय निधि समर्पण अभियान के बाद लगाया था। टैक्स माफ होने के बाद ट्रस्ट को बड़ी राहत मिली है।

सम्पूर्ण लेखा-जोखा ऑनलाइन प्रस्तुत करने का निर्देश

आयकर विभाग ने ट्रस्ट को आय-व्यय का सम्पूर्ण लेखा-जोखा ऑनलाइन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। इस निर्देश के बाद ट्रस्ट महासचिव चंपत राय विभाग के आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत हुए और उन्होंने विभाग की सभी जिज्ञासाओं का निराकरण किया। जिससे विभागीय अधिकारी संतुष्ट हुए और टैक्स माफ कर दिया गया।

अभियान चलाकर एकत्र किए गए थे रुपए

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की एक दिवसीय बैठक बीते चार जनवरी को मणि राम छावनी में हुई थी। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बोर्ड को बताया कि ट्रस्ट की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 में 14 जनवरी से 27 फरवरी के मध्य पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चलाया गया था। जिसका आयकर रिटर्न 2021 में दाखिल किया गया।

चंपत राय ने बताया कि विभागीय सूचना पर बताया गया कि इतने विशाल अभियान के लेखा-जोखा को ऑनलाइन ट्रांसफर करना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों की संतुष्टि के बाद दोबारा असेसमेंट किया गया, जिसमें संस्था पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया है। उन्होंने ट्रस्टियों को यह भी जानकारी दी कि जो टीडीएस काटा गया था, उसकी वापसी का भी आदेश विभाग ने जारी कर दिया गया है।

दिल्ली की फर्म देख रही आयकर रिटर्न की जिम्मेदारी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आय-व्यय का लेखा-जोखा तैयार कर आयकर रिटर्न दाखिल करने की जिम्मेदारी दिल्ली की फर्म वी शंकर एंड संस (चार्टर्ड एकाउंटेंट) को दी गयी है। जो अपनी सेवाएं राम मंदिर को निशुल्क देर रही है। यही संस्था निर्धारित समय में रिटर्न दाखिल करेगी।

आयकर रिटर्न दिल्ली में दाखिल होगा। क्योंकि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्यालय का पता संस्था के ट्रस्टी व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व अदालत में रामलला की ओर से बहस करने केशव पारासरण के घर का है। बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।

निधि समर्पण अभियान में मंदिर को मिला था 5500 सौ करोड़ रुपए

बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में जानकारी दी गयी कि 42 दिवसीय निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत देश के 1142 जनपदों में देश के साढ़े पांच लाख गांवों में करीब 11 करोड़ लोगों से संपर्क किया गया था, जिनसे दस रुपये के कूपन से लेकर दस करोड़ तक की राशि रसीदों के जरिए प्राप्त की किया गया था। निधि समर्पण अभियान भक्तों ने खूब दान दिया था।

करीब 5500 करोड़ से अधिक की धनराशि मंदिर निर्माण के लिए भक्तों की ओर से प्राप्त हुई थी। अभियान का समापन हुए कई महीने बीत गए हैं फिर भी देश के कई जिलों की अभी तक ऑडिट रिपोर्ट ट्रस्ट को प्राप्त नहीं हो सकी है। जिसके कारण प्राप्त कुल धनराशि का आंकड़ा फाइनल नहीं हो पा रहा है।



 2a8qj9
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *