बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ चुके हनी सिंह:बोले- शाहरुख खान ने इलाज के दौरान सपोर्ट किया, दीपिका पादुकोण ने डॉक्टर रिकमेंड किया था

बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ चुके हनी सिंह:बोले- शाहरुख खान ने इलाज के दौरान सपोर्ट किया, दीपिका पादुकोण ने डॉक्टर रिकमेंड किया था

सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हाल ही में अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान हनी ने खुलासा किया कि उन्हें बायपोलर डिसऑर्डर था, जिसके चलते उन्हें इलाज से गुजरना पड़ा। मीडिया को दिए इंटरव्यू में हनी ने बताया कि उनके इस बुरे वक्त में, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उनके साथ थे। सेहत का हाल जानने के वो हनी के कॉन्टैक्ट में थे। हनी ने बताया कि इस दौरान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने उन्हें सपोर्ट किया था। इतना ही नहीं दीपिका ने डॉक्टर से भी उनका कॉन्टैक्ट करवाया

शाहरुख भाई ने काफी सपोर्ट किया, अक्षय पाजी के फोन आते थे- हनी सिंह

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान के हनी ने कहा- दीपिका ने दिल्ली में एक डॉक्टर सजेस्ट किया था, मैं उनके पास गया था। बाकी शाहरुख भाई ने काफी सपोर्ट किया। अक्षय पाजी के कॉल आते थे। मैं फोन पर भी बात नहीं करता था। 5 साल तक मैंने किसी से भी फोन पर बात नहीं की। बीमारी के चलते कई सालों मैंने गाने नहीं बनाए। 3 साल तक मैंने टीवी नहीं देखी। मुझे ऐसा लगता था, टीवी पर आने वाली खबरें मुझे ट्रिगर करेंगी।

बीमारी की वजह से सब खराब हो गया- हनी

ट्रीटमेंट के दौरान बढ़ते वजन के बारे में बात करते हुए हनी ने कहा- ‘मुझे ब्रेक नहीं चाहिए था, शायद भगवान चाहते थे कि मैं ब्रेक लूं। मैं अपने करियर में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा था, तभी मुझे बायपोलर डिसऑर्डर का पता चला था। बीमारी का पता चलने और ट्रीटमेंट की वजह से सब कुछ खत्म हो गया था। दवाओं की वजह से मेरा वजन बढ़ गया था। कुल 7 डॉक्टर लगे। मैंने कई डॉक्यूमेंट भी तैयार किए कि आखिर इस बीमारी से कैसे निपटा जाए।

हनी ने बताया म्यूजिक से ब्रेक लेने की वजह

ब्रूट इंडिया से बातचीत में हनी ने कहा कि उन्हें एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी चीजें कभी नहीं हुईं थी, जिस कारण बीमारी का पता चलने में ही 2 साल का समय लगा और फिर इलाज के लिए सही डॉक्टर मिलने में तीन साल का वक्त लगा। म्यूजिक से इतने लंबे ब्रेक का कारण उनकी बीमारी थी।

बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे हनी सिंह

हनी ने मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है जिसके बहुत सारे वेरिएशन हैं। इसके बहुत सारे कलर्स हैं, एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी चीजें इसके आगे कुछ भी नहीं हैं। मुझे मेंटल हेल्थ का कोविड 19 हुआ था। इसे साइकॉटिक सिम्पटम ऑफ बाइपोलर डिसऑर्डर कहा जाता है, जो बहुत खतरनाक चीज है। किसी को भी न हो, मेरे दुश्मन को भी नहीं। मैं दिन रात मौत की दुआ करता था।

मॉडल-एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं हनी

बता दें कि साल 2022 में हनी सिंह ने मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को दिल्ली में एक इवेंट में अपनी प्रेमिका के रूप में इंट्रोड्यूस किया था। वहीं 2022 में टीना ने हनी सिंह के पेरिस ट्रिप म्यूजिक वीडियो में काम किया था।

मीडिया को दिए इंटरव्यू में हनी ने बताया कि वो टीना से मार्च में मिले थे। साथ ही हनी ने ये भी खुलासा किया कि टीना को अपनी लाइफ में लाने के लिए उन्हें महीनों तक उनका पीछा करना पड़ा था। हनी ने कहा कि जब उन्होंने टीना को देखा तो उन्हें लगा कि वो उनके लिए ही बनी हैं


 9cwewa
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *