गाजियाबाद:13 दिन में साढ़े 4 करोड़ के चालान कटे,NCR के दोनों एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित हैं बाइक, रोजाना 300 वाहन तोड़ रहे नियम

गाजियाबाद:13 दिन में साढ़े 4 करोड़ के चालान कटे,NCR के दोनों एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित हैं बाइक, रोजाना 300 वाहन तोड़ रहे नियम

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (DME) और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (EPE) पर जनवरी के शुरुआती 13 दिन में ही साढ़े 4 करोड़ रुपए के चालान कट गए। दरअसल, इन दोनों एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया और तिपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। ट्रैफिक पुलिस ने 1 से 13 जनवरी तक 2223 प्रतिबंधित वाहनों के चालान काटे हैं। महत्वपूर्ण बात ये है कि प्रतिबंधित वाहनों का चालान नो एंट्री में हो रहा है। नो एंट्री की जुर्माना फीस 20 हजार रुपए है। इतना भारी-भरकम जुर्माना होने के बावजूद एक्सप्रेस-वे पर रोजाना करीब 300 वाहन चालक नो एंट्री के नियम को तोड़ रहे हैं।

इस साल 26008 वाहनों के चालान काटे

गाजियाबाद पुलिस के ADCP (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाहा के अनुसार, जनवरी माह के 13 दिनों में अब तक 26008 वाहनों के चालान काटे गए हैं और 258 वाहनों को सीज किया गया है। इसमें DME और EPE पर रॉन्ग साइड में 1209, नो पार्किंग में 1806, हाईस्पीड पर 1711 वाहनों के चालान हुए हैं। दोनों एक्सप्रेस-वे के आठ पॉइंट पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जो नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है।


 d2wh33
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *