​​​​​​​मेरठ:छात्रा को भरी बस में गोली मारने वाला अरेस्ट,स्कूल से लौट रही थी, पहले हाथ दिखाकर बस रोकी, फिर अंदर घुसकर फायरिंग कर दी

​​​​​​​मेरठ:छात्रा को भरी बस में गोली मारने वाला अरेस्ट,स्कूल से लौट रही थी, पहले हाथ दिखाकर बस रोकी, फिर अंदर घुसकर फायरिंग कर दी

मेरठ में एक युवक ने भरी बस में घुसकर 11वीं की छात्रा को गोली मार दी। छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। बीच रास्ते युवक ने पहले हाथ दिखाकर बस को रोका। जैसी ही बस रुकी, वह अंदर घुस गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने छात्रा को गोली मार दी। छात्रा को गोली लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और छात्रा को CHC भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।​​​​ ​​​​​​घटना मवाना की है।

छात्रा के कंधे में लगी है गोली

छात्रा का नाम निकिता है। वह पिलोना गांव की रहने वाली है। शुक्रवार को वह स्कूल पढ़ने गई थी। शाम को सहेली के साथ बस से घर लौट रही थी। बस जैसे ही निलौहा गांव के मोड़ पर पहुंची। बाइक सवार युवकों ने हाथ देकर बस को रुकवा लिया। बस रुकने के बाद एक युवक बस में चढ़ा। यात्री जब तक कुछ समझ युवक ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद उसने छात्रा को गोली मार दी। गोली छात्रा के कंधे में लगी। जिससे वह खून से लथपथ होकर सीट से नीचे गिर गई।

बेटी को देकर बेहोश हुई मां

गोली चलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग बस से कूदकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन, तब तक हमलावर फरार हो गया।

पुलिस ने छात्रा के परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना पर छात्रा के माता-पिता अस्पताल पहुंचे। छात्रा की मां बेटी को घायल हालत में देखकर रोने लगी। वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर वहां पर हंगामा कर दिया है।

मवाना थाने के सीओ आशीष ने बताया कि आरोपी लड़के का नाम राजन है। वह निलोहा गांव काका रहने वाला है। राजन ने बस में चढ़कर छात्रा को गोली मारी है। छात्रा के लेफ्ट शोल्डर के बैक में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि दोनों में पहले बातचीत होती थी। इसी बीच दोनों में विवाद हुआ। जिसके चलते आरोपी ने छात्रा को गोली मारी है।



 rugaif
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *