31 हजार 827 पदों पर भर्ती, गहलोत ने दी मंजूरी:हेल्थ डिपार्टमेंट में निकलेंगी वैकेंसी,12 हजार संविदा पोस्ट भी शामिल

31 हजार 827 पदों पर भर्ती, गहलोत ने दी मंजूरी:हेल्थ डिपार्टमेंट में निकलेंगी वैकेंसी,12 हजार संविदा पोस्ट भी शामिल

 राजस्थान के हेल्थ डिपार्टमेंट में 31 हजार 827 पदों पर भर्तियां होंगी। 19,539 पदों पर नियमित और 12,288 पद संविदा आधार पर भर्ती होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती को मंजूरी दी हैं।

ये सब भर्तियां हेल्थ डिपार्टमेंट, मेडिकल एजुकेशन, राजमेस और मेडिकल कॉलेजों में होंगी। जल्द ही भर्ती का प्रोसेस शुरू होगा।

विभाग में 1765 डॉक्टर्स, 7860 नर्सिंग ऑफिसर, 2880 फार्मासिस्ट, 3739 महिला हेल्थ कार्यकर्ता, 1090 असिस्टेंट रेडियोग्राफर, 2205 लैब टैक्निशियन के पदों पर भर्तियां होंगी। इन भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जल्द जारी होने के आसार है।

चुनावी साल होने के कारण सरकार का भर्तियों पर फोकस है। सीएम ने बजट में मेडिकल हेल्थ वाॅलन्टीयर फोर्स के गठन की घोषणा की थी, उसे पूरा करने के लिए इन पदों को भरने की मंजूरी दी है। 19 हजार पदों पर राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत भर्ती की जाएगी।

संविदा पर लगे कर्मचारियों को बोनस अंक मिलेंगे

कोविड के दौरान मार्च, 2020 से मार्च 2022 तक संविदा और एडहॉक आधार पर काम करने वाले और पहले से टेंपरेरी बेसिस पर लगे कर्मचारियों को आने वाली भर्तियों में बोनस अंक दिए जाएंगे। दो साल से कम समय से काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को 15, दो से तीन साल से काम कर रहे संविदा और टेंपरेरी कर्मचारियों को 20 और इससे ज्यादा समय से काम करने वालों को 30 बोनस अंक दिए जाएंगे।

कोविड सहायकों को भी मिलेगा मौका

कोरोना के समय लगाए गए कोविड सहायकों ने लंबे समय तक आंदोलन किया था। कोविड सहायकों ने उनकी टेंपरेरी सेवा को खत्म करने का विरोध करते हुए इसे  जारी रखने की मांग की थी। अब नई निकली भर्तियों में कोविड सहायकों को भी मौका मिलेगा।



 hlf3ut
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *