भारत जोड़ो यात्रा:में कांग्रेस सांसद का निधन,राहुल गांधी के साथ चलते वक्त आया हार्ट अटैक, यात्रा पंजाब में रोकी गई

भारत जोड़ो यात्रा:में कांग्रेस सांसद का निधन,राहुल गांधी के साथ चलते वक्त आया हार्ट अटैक, यात्रा पंजाब में रोकी गई

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है।

इस खबर के बाद राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रोक दी और उनको देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। अभी अस्पताल के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी हुई है।

ये घटना कब की है

शनिवार सुबह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि 76 साल के संतोख राहुल से कुछ दूरी पर चल रहे थे। यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने बताया कि सुबह 8.45 बजे उन्हें बैचेनी हुई। वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया।

अभी यात्रा कहां है

राहुल गांधी ने फिल्लौर के भटि्टयां तक यात्रा को ले गए। इसके बाद जैसे ही खबर मिली यात्रा को रोक दिया गया। राहुल गांधी कुछ देर बाद कार में कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ रवाना हो गए हैं। बताया गया कि वे अस्पताल के लिए निकले हैं।

संतोख सिंह ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया। 1978 से 1982 तक वह पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। 1987 से 1995 तक जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बने। 1992 में पहली जीत दर्ज करने के बाद पंजाब कांग्रेस विधायक दल के महासचिव के रूप में चुने गए। 1992 से 1995 तक ग्रामीण विकास और पंचायतों के प्रभारी, संसदीय कार्य और विद्युत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बने। बाद में उन्हें पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे।

2 दिन की यात्रा के बाद एक दिन ब्रेक

राहुल गांधी ने पंजाब में 10 जनवरी से यात्रा शुरू की। पहले दिन फतेहगढ़ साहिब से लुधियाना के खन्ना तक यात्रा निकाली। दूसरे दिन यात्रा समराला से शुरू हुई और समराला चौक पर जनसभा के साथ यात्रा खत्म की गई। इस दिन राहुल गांधी शाम को नहीं चले और वहीं से दिल्ली रवाना हो गए। 13 जनवरी को लोहड़ी की वजह से यात्रा नहीं हुई।

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को धक्के खाने पड़े। पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग किसी खास नेता को राहुल गांधी के करीब ले जा रहे थे। यह देख राहुल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी ने राजा वड़िंग को धक्के देकर एक तरफ कर दिया

पंजाब में राहुल गांधी की दूसरी दिन की भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना के समराला चौक पर खत्म हो गई है। यहां राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब मदद करने वालों का राज्य हैं। यहां गुरुओं ने सभी को प्यार करना सिखाया है। इंडस्ट्री पर फोकस करते हुए राहुल ने कहा कि लुधियाना को नोटबंदी और गलत GST ने चोट पहुंचाई 




 rtqqif
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *