भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में:लुधियाना शहर पहुंचते ही ओसवाल मिल में रुके; पैदल चल रहे राहुल गांधी को बुलेटप्रूफ शील्ड से किया कवर

  भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में:लुधियाना शहर पहुंचते ही ओसवाल मिल में रुके; पैदल चल रहे राहुल गांधी को बुलेटप्रूफ शील्ड से किया कवर

पंजाब में दूसरे दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है। राहुल गांधी की यात्रा आज समराला चौक के लिए निकली। उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजावडिंग व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दिख रहे हैं। यात्रा के बाद राहुल दिल्ली लौट जाएंगे। कल लोहड़ी की वजह से यात्रा नहीं होगी।

पंजाब में यात्रा के दूसरे दिन भी बदलाव किया गया। सुरक्षा कारणों के चलते सुबह स्टार्ट पॉइंट को जसपालों से 1 कि.मी. आगे कद्दो चौक और समय 7 बजे से किया गया। आज इवनिंग वॉक को नहीं रखा गया है। वहीं राहुल गांधी आज अपने पुराने रंग टी-शर्ट व बिना पगड़ी के ही दिखे। 9 बजे राहुल गांधी ने पहली टी-ब्रेक ली। वह एक साधारण किसान कर्म सिंह के घर पहुंचे जो साहनेवाल के गांव नंदपुर के रहने वाले हैं।

टी-ब्रेक के बाद 9.40 बजे राहुल गांधी ने फिर से यात्रा को शुरू कर दिया है। लगातार चलते हुए यात्रा अब लुधियाना शहर में दाखिल हो चुकी है। जहां कुछ मिनट के लिए वह ओसवाल वूलन मिल में रुके हैं। इस दौरान कई जगह राहुल गांधी का स्वागत किया जाना है। समराला चौक पर राहुल गांधी अपने समर्थकों को संबोधित भी करेंगे।

यात्रा शुरू होने से पहले 1984 के दंगा पीड़ितों को लुधियाना में नजरबंद कर दिया गया है। सूचना के अनुसार दंगा पीड़ितों की बसी कॉलोनी CRP दुगरी में नजरबंद किया है। बुधवार ही दंगा व 1947 बंटवारे के पीड़ितों का एक नोट कांग्रेस ऑफिस के बाहर चिपका रोष जाहिर किया गया था। जिसके बाद सतर्कता के चलते यह कदम उठाया गया है।

लुधियाना में राहुल की यात्रा का 15 जगहों पर स्वागत होगा। गांव कद्दो से शुरू हुई यात्रा दोपहर करीब 12 बजे समराला चौक पर रुकेगी। राहुल गांधी रोजाना 25 किलोमीटर ही चलते है। समराला चौक में भव्य मंच का आयोजन किया जा रहा है। राहुल यहां से जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। राहुल गांधी 8 दिन पंजाब में रुकेंगे।

राहुल गांधी अगले 8 दिन के लिए पंजाब में हैं। यहां उनकी यात्रा 350 कि.मी. के आसपास की है। लेकिन आधे से ज्यादा उनका सफर कार में ही निकलेगा। इसके पीछे का मुख्य कारण पंजाब में खालिस्तानी संगठनों से सुरक्षा एजेंसियों को मिल रही इनपुट है। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बार-बार राहुल का विरोध कर रहा है। वहीं बीते दिन कांग्रेस भवन के बाहर भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पोस्टर लगा दिए थे। जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का विरोध किया गया था।

यात्रा के अपडेट्स

11.30 बजे राहुल गांधी ओसवाल वूलन मिल में गए। जहां वह इंडस्ट्रलिस्टों से कुछ मिनट बातचीत करेंगे।

11.15 बजे लुधियाना में दाखिल हुए राहुल गांधी।

टी-ब्रेक के बाद 9.40 बजे राहुल गांधी ने फिर से शुरू की यात्रा।

9 बजे राहुल गांधी ने पहली टी-ब्रेक ली। वह साहनेवाल के गांव नंदपुर में कर्म सिंह के घर चाय पीने के लिए रुके हैं।

गुरुद्वारा अतर साहिब के बाहर नतमस्कत होगो आगे निकले राहुल गांधी।

रास्ते में कांग्रेसियों, किसानों व समर्थकों को मिलते आगे जा रहे हैं। कुछ समर्थकों ने माथे पर टीका लगा शुभकामनाएं दी।

सुबह 6 बजे जसपालों से यात्रा की शुरुआत होनी थी। लेकिन स्टार्ट पॉइंट में बदलाव करके 1 कि.मी. आगे कद्दो चौक कर दिया गया है। वहीं मौसम के चलते समय भी 7 बजे रखा गया है



 2rlbua
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *